Magh Mela 2026: प्रयागराज के संगम तट में ‘महाशिवरात्रि’ के पावन अवसर पर श्रद्धाुलओं का हुजूम उमड़ा है। पवित्र स्नान करने के लिए संगम घाट पर भक्तों का तांता लगा रहा। माघ मेला के अंतिम स्नान पर्व पर तीर्थराज प्रयाग में आज 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त किया है। जिसकी जानकारी सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर दी।

श्रद्धालुओं का कोटिशः अभिनंदन

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि ‘महाशिवरात्रि’ के पावन अवसर एवं माघ मेला के अंतिम स्नान पर्व पर तीर्थराज प्रयाग में आज 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त किया है। स्नान का पुण्य लाभ अर्जित करने वाले समस्त पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवास हेतु पधारे साधकों एवं श्रद्धालुओं का कोटिशः अभिनंदन।

READ MORE: हाथी ने बाइक सवार पर किया हमला, महिला की थम गई सांसें, 2 की हालत गंभीर

पावन स्नान पर्व के शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए पुलिस व स्थानीय प्रशासन, मेला प्रबंधन, स्वच्छता सेवक, स्वयंसेवी संगठन, नाविक बंधुओं तथा प्रदेश सरकार के सभी विभागों को हार्दिक साधुवाद। ॐ नमः शिवाय!