Skip to content
  • हिंदी
  • |
  • English
  • |
  • ગુજરાતી
Lalluram

Lalluram

  • होम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • चुनावी कलम
    • पश्चिम बंगाल चुनाव
    • असम चुनाव
    • केरल चुनाव
    • तमिलनाडु चुनाव
  • खेल
  • IPL 2026
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राजस्थान
  • पंजाब
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ओडिशा
  • गुजरात
  • जुर्म
  • कारोबार
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • लाइफ स्टाइल
  • धर्म
  • राशिफल
  • नौकरी
  • WebStories
Home » उत्तर प्रदेश

Magh Mela 2026: ज्योतिषीय गणना के आधार पर तैयार किया गया माघ मेले का लोगो, जानिए महत्व और खासियत…

Rajkumar Pandey
12 Dec 2025, 10:51 AM December 12, 2025
उत्तर प्रदेश
Magh Mela 2026: ज्योतिषीय गणना के आधार पर तैयार किया गया माघ मेले का लोगो, जानिए महत्व और खासियत…
Share
Share Share Follow

प्रयागराज. माघ मेले के इतिहास में पहली बार मेले के दर्शन तत्त्व को परिलक्षित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्तर से माघ मेले का लोगो जारी किया गया। इस लोगो के अन्तर्गत तीर्थराज प्रयाग, संगम की तपोभूमि तथा ज्योतिषीय गणना के अनुसार माघ मास में संगम की रेती पर अनुष्ठान करने की महत्वता को समग्र रूप से दर्शाया गया है।

लोगो में सूर्य एवं चंद्रमा की 14 कलाओं की उपस्थिति ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य, चंद्रमा एवं नक्षत्रों की स्थितियों को प्रतिबिंबित करता है जो प्रयागराज में माघ मेले का कारक बनता। भारतीय ज्योतिषीय गणना के अनुसार चंद्रमा 27 नक्षत्रों की परिक्रमा लगभग 27.3 दिनों में पूर्ण करता है। माघ मेला इन्हीं नक्षत्रीय गतियों के अत्यंत सूक्ष्म गणित पर आधारित है। जब सूर्य मकर राशि में होता है और पूर्णिमा के दिन चंद्रमा माघी या अश्लेषा-पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्रों के समीप होता है, तब माघ मास बनता है और उसी काल में माघ मेला आयोजित होता है।

इसे भी पढ़ें: Magh Mela Prayagraj 2026 : माघ मेले के इतिहास में पहली बार जारी हुआ LOGO

चंद्रमा की 14 कलाओं का संबंध मानव जीवन, मनोवैज्ञानिक ऊर्जा और आध्यात्मिक साधना से माना गया है। माघ मेला चंद्र-ऊर्जा की इन कलाओं के सक्रिय होने का विशेष काल भी है। अमावस्या से पूर्णिमा की ओर चंद्रमा की वृद्धि (शुक्ल पक्ष) साधना की उन्नति के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी गई है। माघ स्नान की तिथियाँ चंद्र कलाओं के अत्यंत सूक्ष्म संतुलन पर चुनी जाती हैं। माघ महीने की ऊर्जा (शक्ति) अनुशासन, भक्ति और गहन आध्यात्मिक कार्यों से जुड़ी होती है क्योंकि यह महीना पवित्र नदियों में स्नान, दान, तपस्या और कल्पवास जैसे कार्यों के लिए विशेष माना जाता है। इस माह में किए गए कार्य व्यक्ति को निरोगी बनाते हैं और उसे दिव्य ऊर्जा से भर देते हैं।

प्रयागराज का अविनाशी अक्षयवट, जिसकी जड़ों में भगवन ब्रह्मा जी का, तने में भगवन विष्णु जी का एवं शाखाओं और जटाओं में भगवन शिव जी का वास है, उसके दर्शन मात्र से मोक्ष मार्ग सरल हो जाता हैं। इसी कारण कल्पवासियों में उसका स्थान अद्वितीय है। सनातन धर्म के अनुसार मनुष्य जीवन का परम लक्ष्य मोक्ष की प्राप्ति हैं अतः महात्मा का चित्र इस देव भूमि में सनातनी परम्परा को दर्शाता है जहां चिर काल से ऋषि-मुनि आध्यात्मिक ऊर्जा हेतु आते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: UP के कर्मचारी ध्यान दें! 6 महीनों तक योगी सरकार ने लगाई हड़ताल पर रोक, जानिए किस नियम के तहत लिया गया फैसला

माघ मास में किए गए पूजन एवं कल्पवास का पूर्ण फल संगम स्नान के उपरांत श्री लेटे हुए हनुमान जी के दर्शन से प्राप्त होता है, अतः लोगों पर उनके मंदिर एवं पताका की उपस्थिति माघ मेले में किए गए तप की पूर्णता: की व्याख्या करता है। संगम पर साइबेरियन पक्षियों की उपस्थिति यहाँ के पर्यावरण की विशेषता को दर्शाता है। लोगो पर श्लोक “माघे निमज्जनं यत्र पापं परिहरेत् तत:” का अर्थ है माघ के महीने में स्नान करने से सभी पाप मुक्ति हो जाती है। यह लोगो मेला प्राधिकरण द्वारा आबद्ध किए गए डिजाइन कंसल्टेंट अजय सक्सेना एवं प्रागल्भ अजय द्वारा डिजाइन किया गया।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
  • खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
  • मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp

ताजा खबरें

RR vs MI IPL 2026 : 11-11 ओवर के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, लगाई जीत की हैट्रिक
IPL 2026

RR vs MI IPL 2026 : 11-11 ओवर के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, लगाई जीत की हैट्रिक

Today | 3 hours ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
CG Bird Flu : केंद्रीय टीम की रिपोर्ट में 1 करोड़ का नुकसान, 22,808 मुर्गियां और 25,896 अंडो को किया गया नष्ट
Uncategorized

CG Bird Flu : केंद्रीय टीम की रिपोर्ट में 1 करोड़ का नुकसान, 22,808 मुर्गियां और 25,896 अंडो को किया गया नष्ट

Today | 3 hours ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
3 भाई-बहनों ने की सुसाइड की कोशिश: तालाब में लगाई छलांग, 1 युवक की मौत
मध्यप्रदेश

3 भाई-बहनों ने की सुसाइड की कोशिश: तालाब में लगाई छलांग, 1 युवक की मौत

Today | 3 hours ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
योगी सरकार की सख्त निगरानी का असर, पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर शिकंजा, 23 हजार से ज्यादा छापे और 238 एफआईआर
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की सख्त निगरानी का असर, पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर शिकंजा, 23 हजार से ज्यादा छापे और 238 एफआईआर

Today | 3 hours ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
‘ये भाजपा सरकार है या सर्कस…’, अखिलेश ने रवि किशन पर बोला हमला, कहा- सासंद जनता का प्रतिनिधि होता है, मुख्यमंत्री का खिलौना नहीं
उत्तर प्रदेश

‘ये भाजपा सरकार है या सर्कस…’, अखिलेश ने रवि किशन पर बोला हमला, कहा- सासंद जनता का प्रतिनिधि होता है, मुख्यमंत्री का खिलौना नहीं

Today | 3 hours ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
ISBM University ITSA Hospitals new bharat sweet

Popular Category

दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान पंजाब मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़

Network

Hindi English Gujarati
Footer Logo
follow us
Google Play Store App Store
  • Contact us
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy & Cookies Notice
Copyright © 2024.All rights reserved