दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के प्रसिद्ध सेठानी घाट पर माघ पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सर्द हवाओं और ठिठुरन के बावजूद बड़ी संख्या में भक्तों ने मां नर्मदा के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाई।

1 फरवरी महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर शेषनाग और चंदन से आकर्षक श्रृंगार, यहां कीजिए भगवान महाकालेश्वर

सुबह से ही घाट पर ‘नर्मदे हर’ के जयकारे गूंजने लगे। युवा और बुजुर्ग सभी ने उत्साहपूर्वक स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। माताओं और बहनों ने विशेष रूप से नर्मदा स्नान के बाद घाट पर स्थित शिवलिंगों का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। शास्त्रों में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है।

नर्मदापुरम की पावन धरा पर सूर्य की पहली किरण के साथ ही श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्थानीय मान्यता है कि माघ मास के इस अंतिम दिन नर्मदा स्नान करने से सभी कष्टों का निवारण होता है और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। दान-पुण्य और जप-तप का यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहने की उम्मीद है।

श्रद्धालु

MP में कोहरे के बीच आंधी-बारिश: आज यहां बारिश का अलर्ट, मावठा गिरने के भी आसार, अगले तीन दिन

पंडित- संजय दीक्षित

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m