पटना। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर मंगलवार को महागठबंधन विधायक दल की अहम बैठक शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कर रहे हैं। इसमें राजद, कांग्रेस और माले के विधायक शामिल हुए। माना जा रहा है कि यह बैठक मौजूदा बजट सत्र को लेकर विपक्ष की रणनीति तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।
बजट की बारीकी से होगी समीक्षा
बैठक का मुख्य एजेंडा राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट का विश्लेषण करना है। महागठबंधन के नेता शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महंगाई और ग्रामीण विकास जैसे मुद्दों पर सरकार की प्राथमिकताओं की समीक्षा कर रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि बजट में आम जनता, युवाओं और किसानों की जरूरतों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया है।
सदन में सरकार को घेरने की रणनीति
सूत्रों के अनुसार, बैठक में विधानसभा के भीतर सरकार को घेरने वाले प्रमुख मुद्दों पर भी चर्चा हो रही है। बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याएं और सामाजिक न्याय से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाने की योजना बनाई जा रही है। इसके साथ ही प्रश्नकाल, बहस और विरोध के तौर-तरीकों को लेकर भी साझा रणनीति पर सहमति बनाई जाएगी, ताकि सदन में विपक्ष एकजुट और प्रभावी भूमिका निभा सके।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


