प्रदीप मालवीय, उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में स्थित श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी महाराज ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस इस्तीफे की वजह स्वास्थ्य समस्याएं बताई गई है। उनकी इस घोषणा के बाद चर्चा का दौर शुरू हो गया है, लेकिन अखाड़े की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

CM डॉ. मोहन ने नैवेद्य लोक का किया लोकार्पण: उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई गई 34 दुकान,

13 मार्च 2020 को, महानिर्वाणी अखाड़े की गादी संभाली

महंत विनीत गिरी ने करीब छह साल पहले, 13 मार्च 2020 को, महानिर्वाणी अखाड़े की गादी संभाली थी। उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ चादर ओढ़ाकर इस पद पर विराजमान किया गया था। महंत के रूप में उनका प्रमुख कार्य महाकालेश्वर में भस्म अर्पित करना और ओंकारेश्वर तथा रामेश्वर मंदिरों में पूजा करना था।

महंत प्रकाश पुरी ने भी स्वास्थ्य कारणों से गादी छोड़ी थी

इससे पहले, महंत प्रकाश पुरी ने भी स्वास्थ्य कारणों से गादी छोड़ी थी। उनके बाद, भस्मआरती की जिम्मेदारी गणेश पुरी को सौंपी गई थी, जबकि मंदिर समिति के शासकीय पुजारियों को ओंकारेश्वर और रामेश्वर मंदिरों में पूजा की जिम्मेदारी दी गई थी।महंत विनीत गिरी ने 12 मार्च 2020 को अखाड़े की ओर से एक पत्र लेकर उज्जैन में मंदिर समिति के तत्कालीन प्रशासक एसएस रावत को सौंपा था। इसके बाद मंदिर समिति की बैठक में उनकी जिम्मेदारी को अनुमोदित किया गया था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m