महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। वैन और सीमेंट मिक्सर गाड़ी की टक्कर होने से 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा सुबह 11:30 बजे मुरबाड के गोविली गांव में रैता पुल पर हुई। पुलिस के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रहे एक सीमेंट मिक्सर से वैन की सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर की भयावहता इतनी अधिक थी कि वैन में सवार नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रायते पुल पर वैन और सीमेंट मिक्सर के बीच हुई भीषण टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस राहत कार्य और जांच में जुटी है।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहां सोमवार सुबह कल्याण-मुरबाड मार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब एक सीमेंट मिक्सर और टैक्सी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसा गोविली गांव के पास स्थित रायते पुल पर हुआ। जानकारी के अनुसार, वैन कल्याण से मुरबाड जा रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार सीमेंट मिक्सर के बीच आमने-सामने की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अबतक कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 2 लोग घायल हैं।

मुरबाड तहसीलदार अभिजीत देशमुख ने बताया कि वैन में सवार 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायलों को उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में आठ पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। अब तक छह मृतकों की पहचान हो चुकी है, बाकी की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस के अनुसार, टक्कर की भयावहता इतनी अधिक थी कि वैन में सवार कम से कम 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार को दुर्घटना का एक संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर आनन-फानन में बचाव एवं राहत कार्य जारी किया। हादसे के बाद पुल पर ट्रैफिक जाम हो गया था। पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद खुलवाया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बचाव दल और चिकित्सा टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m