रूपाली चाकणकर ने राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने 20 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया. उनका इस्तीफा अशोक खरात उर्फ भोंदू बाबा विवाद के बीच आया है, जिसे हाल ही में दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष इस मामले को लेकर लगातार सवाल उठा रहा था. यह कदम फर्जी बाबा अशोक खरात के यौन शोषण मामले में उनकी कथित संलिप्तता की तस्वीर और पैर पूजने के वीडियो सामने आने के बाद आया. रुपाली चाकणकर ने अपना इस्तीफा उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख सुनेत्रा पवार को सौंपा. जानकारी के अनुसार, उन्होंने शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात की थी.

सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें इस्तीफा देने को कहा, जिसके बाद उन्होंने अपना पद छोड़ दिया. खरात की गिरफ्तारी और उनके कई कारनामों के खुलासे के बाद चाकणकर के इस्तीफे की मांग तेज हो गई थी.

फर्जी बाबा कांड में रूपाली चाकणकर ने महिला आयोग की अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. ढोंगी अशोक खरात को एक महिला का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद अशोक खरात के कई कारनामे सामने आए. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर की खरात के साथ एक तस्वीर और उनके पैर पूजने का एक वीडियो सामने आया था. इसके बाद उनके इस्तीफे की मांग तेज हो गयी थी.

कुछ समय पहले खबर आई थी कि CM देवेंद्र फडणवीस ने रूपाली चाकणकर को इस्तीफा देने का आदेश दिया था. इसके बाद चाकणकर ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से मुलाकात की. इस मुलाकात में उन्होंने इस्तीफा दे दिया. चाकणकर ने सुनेत्रा पवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.

रूपाली चाकणकर ने अपने त्यागपत्र में कहा कि मैं, रूपाली नीलेश चाकणकर, उपरोक्त विषय के संबंध में आपको आदरपूर्वक सूचित करना चाहती हूं कि मुझे 15 अक्टूबर 2024 को महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था. निजी कारणों से, मैं इस पत्र के माध्यम से उक्त पद से स्वेच्छा से अपना त्यागपत्र प्रस्तुत कर रही हूं.

Rupali Chakankar Resign

आप और आपके सभी सहयोगियों ने मुझ पर जो भरोसा दिखाया है और अपनी पूरी क्षमता से जो सहयोग दिया है, उसके लिए मैं अत्यंत आभारी हूं. मुझे विश्वास है कि आप भविष्य में भी ऐसा ही सहयोग देते रहेंगे. हालांकि, मैं आपसे विनम्रतापूर्वक राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से मेरा त्यागपत्र स्वीकार करने का अनुरोध करती हूं.

राज्य महिला आयोग ने सख्ती दिखाते हुए अशोक खरात (कैप्टन) मामले में SIT जांच की सिफारिश की. आयोग के अनुसार, यह मामला महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा बेहद संवेदनशील विषय है. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, आरोपियों के पास से करीब 58 आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए हैं, जिनमें कई महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार और उत्पीड़न के संकेत मिलते हैं. आयोग ने इसे एक संगठित अपराध की आशंका बताते हुए गंभीर चिंता जताई है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m