Mahashivratri 2026 : 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा. मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. इसलिए यह दिन दांपत्य सुख और प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है. इस अवसर पर भक्त व्रत रखते हैं, मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं और भगवान को दूध से बनी चीजें अर्पित करते हैं. अगर आप भी इस महाशिवरात्रि पर घर में प्रसाद बनाना चाहते हैं, तो पारंपरिक खीर की जगह शकरकंद की खीर एक बेहतरीन और जल्दी बनने वाला विकल्प है. आइए जानते हैं इस रेसिपी के बारे में विस्तार से.

सामग्री
शकरकंद -2 मध्यम आकार की (उबली और कद्दूकस की हुई)
फुल क्रीम दूध-1 लीटर
चीनी -3-4 बड़े चम्मच
हरी इलायची-3-4 बड़े चम्मच(कूटी हुई)
काजू -8-10 (कटे हुए)
बादाम -8-10 (कटे हुए)
किशमिश-1 बड़ा चम्मच
घी-1 छोटा चम्मच
थोड़े से केसर के धागे
विधि
- सबसे पहले कड़ाही में थोड़ा सा घी गर्म करें. इसमें कद्दूकस की हुई शकरकंद डालकर 2-3 मिनट हल्का सा भून लें.
- अब इसमें दूध डालें और मध्यम आंच पर उबाल आने दें.दूध को 8-10 मिनट तक पकाएं ताकि वह थोड़ा गाढ़ा हो जाए.
- अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालें. आखिर में ड्राई फ्रूट्स और किशमिश डालकर 2-3 मिनट और पकाएं. गैस बंद कर दें और खीर को थोड़ा ठंडा होने दें.
- अगर आप व्रत में चीनी नहीं खाते, तो चीनी की जगह गुड़ या मखाने का पाउडर भी मिला सकते हैं. ज्यादा रिच स्वाद के लिए अंत में 1 चम्मच कंडेंस्ड मिल्क भी डाल सकते हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


