तनवीर खान, मैहर। मध्य प्रदेश के धार्मिक नगरी मैहर में एक चौंकाने वाला हनी ट्रैप का मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के जाल में फंसाकर एक शातिर युवती ने युवक को अपने कमरे में बुलाया और उसके साथियों के साथ मिलकर मारपीट की, नग्न वीडियो बनाया तथा ब्लैकमेल कर 56 हजार रुपये UPI के माध्यम से ट्रांसफर करवा लिए।
READ MORE: डैम में पत्थर से बंधी मिली लाश में चौंकाने वाला खुलासा: जानवरों के शिकार का राज छिपाने शव बांध में फेंक दिया
पीड़ित युवक, जो भदनपुर क्षेत्र से आया था, रात 1:30 बजे तक बंधक बनाकर रखा गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुई यह घटना रात भर चली, जिसमें युवक को पहले डोसा खिलाया गया, फिर तीन अन्य साथियों ने कमरे में आकर उसकी पिटाई की। आरोपियों ने नग्न अवस्था में वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और पैसे ऐंठे।
READ MORE: पुलिस की फजीहत: 2 करोड़ की ‘एमडी ड्रग्स’ निकली यूरिया, FSL रिपोर्ट ने खोली पोल, कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी
पीड़ित युवक ने तुरंत मैहर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और मुख्य आरोपी महिला उसके एक पुरुष साथी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला से मोबाइल भी बरामद हुआ है। पुलिस दो अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द पूरे गैंग का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


