पटना। विश्वविद्यालय छात्र संघ (PUSU) चुनाव का पारा चढ़ गया है। चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में प्रसिद्ध लोक गायिका और विधायक मैथिली ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर छात्रों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने विशेष रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पैनल का समर्थन करते हुए छात्रों से उन्हें विजयी बनाने का आग्रह किया।

​मैथिली ठाकुर का संदेश

​मैथिली ठाकुर ने अपने वीडियो संदेश में पटना विश्वविद्यालय के छात्रों को ऊर्जावान बताते हुए कहा कि छात्र संघ चुनाव परिसर की आवाज को सशक्त बनाने का एक बड़ा अवसर है। उन्होंने ‘PUSU की यही पुकार, ABVP फिर से एक बार’ के नारे के साथ अपने स्नेह और शुभकामनाएं साझा कीं। उन्होंने छात्रों से पारदर्शिता, विकास और छात्र हितों के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे उम्मीदवारों को चुनने की बात कही।

​इन प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील

​मैथिली ठाकुर ने अपने संदेश में ABVP समर्थित पैनल के नाम और उनके क्रम संख्या का भी उल्लेख किया। उन्होंने अपील की कि छात्र:
​अध्यक्ष: अनुष्का कुमारी (क्रम संख्या 3)
​उपाध्यक्ष: गुंजेश कुमार (क्रम संख्या 3)
​महासचिव: प्रिया सिंह (क्रम संख्या 8)
​संयुक्त सचिव: अभिषेक कुमार (क्रम संख्या 1)
​कोषाध्यक्ष: हर्षवर्धन (क्रम संख्या 4)
को अपना बहुमूल्य मत दें।

​प्रेसिडेंशियल डिबेट में गूंजे छात्रों के मुद्दे

​गुरुवार को चुनाव प्रचार थमने से पहले साइंस कॉलेज में जोरदार ‘प्रेसिडेंशियल डिबेट’ हुई। अध्यक्ष पद के 11 उम्मीदवारों ने अपना एजेंडा रखा। चर्चा के केंद्र में कैंपस सुरक्षा, हॉस्टल की बदहाली, शिक्षकों की कमी और प्लेसमेंट सेल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे रहे। अब सबकी नजरें कल होने वाले मतदान पर टिकी हैं, जहां विश्वविद्यालय के छात्र अपने भविष्य के प्रतिनिधियों का फैसला करेंगे।