इदरीश मोहम्मद, पन्ना। भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी जीरो टॉलरेंस की जंग में आज लोकायुक्त सागर की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। पन्ना जिले के शाहनगर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत चौपरा में लोकायुक्त ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सरपंच जगत आदिवासी को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया है।
आवेदक नंदलाल राठौर अपनी कृषि भूमि पर ‘कपिलधारा योजना’ के तहत कुएं का निर्माण कराना चाहते थे। जनपद से स्वीकृति मिलने के बावजूद, सरपंच ने काम शुरू करने की अनुमति देने के बदले ₹11,000 की मांग की थी। परेशान होकर पीड़ित ने लोकायुक्त एसपी से गुहार लगाई, जिसके बाद जाल बिछाया गया।
आज जैसे ही रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर ₹5,000 दिए गए, निरीक्षक कमल सिंह उइके और रंजीत सिंह की टीम ने सरपंच को धर दबोचा। इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे जनपद कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारी इधर-उधर भागते नजर आए। फिलहाल, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


