निशांत राजपूत, सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक की सरेआम हत्या के प्रयास के गंभीर प्रकरण में फरार चल रहे कुख्यात आरोपी अजीत उपाध्याय, प्रबुद्ध शुक्ला और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पेंच टाइगर रिजर्व क्षेत्र में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा है।
READ MORE: 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड: गणित का पेपर बिगड़ने से थी परेशान, 3 दिन बाद दुबई से पहुंचे पिता
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने कार, एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किया गया है। इन कुख्यात आरोपियों के खिलाफ दर्जनों गंभीर अपराध दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का क्षेत्र में जुलूस भी निकाला। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

