बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका देते हुए, कोलकाता की राजनीति के दिग्गज चेहरे और चार बार के पार्षद संतोष पाठक सोमवार को औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। कोलकाता की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है. दशकों तक कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे संतोष पाठक भाजपा में शामिल हो गए हैं. बंगाल चुनाव से ठीक पहले यह कदम कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है. संतोष पाठक ने बीजेपी में शामिल होते ही टीएमसी पर हमला बोला और अब उनके भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं.

BJP के नेताओं ने संतोष पाठक को पार्टी का झंडा थमाकर उनका स्वागत किया। संतोष पाठक को उनकी साफ-सुथरी छवि और जमीनी स्तर की राजनीति के लिए जाना जाता है।

दशकों तक कोलकाता नगर निगम के पार्षद और सेंट्रल कोलकाता के हैवीवेट कांग्रेस नेता संतोष पाठक भाजपा में शामिल हो गए. चुनाव से ठीक पहले पार्टी बदलने के साथ ही संतोष पाठक जैसे सीनियर नेता के BJP के नेताओं ने संतोष पाठक को पार्टी का झंडा थमाकर उनका स्वागत किया। 

संतोष पाठक को उनकी साफ-सुथरी छवि और जमीनी स्तर की राजनीति के लिए जाना जाता है। टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना पर चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि, संतोष पाठक ने इस बारे में साफ जवाब देने से बचते हुए कहा, “पार्टी फैसला लेगी.”

संतोष पाठक सोमवार रात को राज्य BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, महासचिव लॉकेट चटर्जी और दो केंद्रीय नेताओं बिप्लब देब और अमित मालवीय की मौजूदगी में BJP में शामिल हुए. समिक भट्टाचार्य ने राज्य बीजेपी के बिधाननगर ऑफिस में संतोष पाठक को उत्तरीय पहनाकर और झंडा सौंपकर उनका औपचारिक रूप से बीजेपी में स्वागत किया.

संतोष पाठक ने दावा किया कि 2021 के विधानसभा चुनाव में, वार्ड नंबर 45 में, जहां वे पार्षद हैं, तृणमूल की लीडरशिप में पांच IPS अधिकारियों ने बूथ में घुसकर वोट डाला. उन्होंने आरोप लगाया कि IPS अधिकारी तृणमूल के पक्ष में वोट कर रहे थे.

तृणमूल की लंबे समय से विधायक रहीं नैना बनर्जी चौरंगी विधानसभा सीट से फिर से उम्मीदवार है. 2021 के चुनाव में इस सीट पर संतोष पाठक लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार थे. वोटों के मामले में वे तीसरे नंबर पर थे. टीएमसी के सांसद सुदीप बनर्जी की पत्नी नैना बनर्जी को 70,101 वोट मिले थे. वहीं, बीजेपी उम्मीदवार को 24,500 से ज्यादा वोट मिले और संतोष पाठक को 14,000 से ज्यादा वोट मिले थे.

भट्टाचार्य ने वर्तमान राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पूरा बंगाल तृणमूल कांग्रेस रूपी अव्यवस्था से मुक्ति चाहता है और भाजपा ही राज्य में एकमात्र सशक्त विकल्प है। संतोष पाठक का अनुभव आगामी दिनों में संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m