एसजीपीसी ने वीरवार को बड़ा फैसला लेते हुए ज्ञानी रघबीर सिंह की हेड ग्रंथी पद से हटा दिया गया है। इस बारे में प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रबंध को बेवजह बदनाम करने और सेवा नियमों का उल्लंघन कर प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया में गलत बयान देने के नतीजन उन्हें सेवामुक्त किया गया है। यह फैसला वीरवार को एसजीपीसी कार्यकारिणी के प्रधान धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया है।

नहीं दे पाए प्रमाणित दस्तावेज
बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि समिति ने करीब एक घंटे तक पूरे मामले पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि ज्ञानी रघबीर सिंह को 72 घंटे का नोटिस जारी कर उनके द्वारा लगाए गए सार्वजनिक आरोपों के समर्थन में दस्तावेजी प्रमाण मांगे गए थे, लेकिन निर्धारित समय में कोई जवाब नहीं दिया गया।
- जागरूकता अभियान के ब्रांड एंबेसडर बने विद्यार्थी, छात्र-छात्राओं ने यातायात-साइबर थाना और ITMS का किया भ्रमण
- नशे की लत ने बनाया पैडलर : कार में चिट्टा बेचने ग्राहक की कर रहे थे तलाश, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
- हवस की हद पार: बुजुर्ग-दिव्यांग महिला और जानवरों के साथ की छेड़छाड़, पुलिस ने दबोचा; समाज से भी निष्काषित
- नोएडा हिंसा के बाद पूरे NCR में हाईअलर्ट, 50 गिरफ्तार और 200 से ज्यादा लोग हिरासत में, अराजकता रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी
- SRH vs RR IPL 2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान का विजय रथ, 57 रन से दी करारी शिकस्त, डेब्यूटेंट प्रफुल्ल-साकिब ने उड़ाई RR के बैटिंग लाइनअप की धज्जियां

