नई दिल्ली। राजधानी में साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने अपनी वेबसाइट में बड़ा बदलाव किया है। अब कोई भी अनजान व्यक्ति किसी दूसरे उपभोक्ता की निजी जानकारी नहीं देख पाएगा। यह कदम पिछले साल ‘नो योर केएनओ’ (Know Your KNO) पोर्टल के जरिए हुई डेटा चोरी और साइबर ठगी की घटनाओं के बाद उठाया गया है। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, पहले इस पोर्टल के माध्यम से बड़ी संख्या में यूजर्स की जानकारी तक अनधिकृत पहुंच बन गई थी, जिससे धोखाधड़ी के मामले सामने आए थे। इसके बाद सुरक्षा कारणों से पोर्टल को अस्थायी रूप से हटा दिया गया था।
अब इसे दोबारा शुरू किया गया है, लेकिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ। DJB के प्रवक्ता ने बताया कि नई प्रणाली में यूजर की जानकारी तक पहुंच को सीमित कर दिया गया है, जिससे केवल अधिकृत व्यक्ति ही अपनी डिटेल देख सकेगा। इस फैसले का सीधा फायदा दिल्ली के करीब 29 लाख पानी कनेक्शन धारकों को मिलेगा। डिजिटल सुरक्षा के लिहाज से इसे एक बड़ा और जरूरी कदम माना जा रहा है।
एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, पहले इस पोर्टल तक बिना किसी रोक-टोक के पहुंच संभव थी। इसी का फायदा उठाकर जालसाज खुद को DJB अधिकारी बताकर ग्राहकों को फोन करते थे और पानी का कनेक्शन काटने की धमकी देकर पैसे ऐंठते थे। अब नई व्यवस्था के तहत पोर्टल पर लॉग-इन करने के लिए मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद वन-टाइम पासवर्ड (OTP) के जरिए सत्यापन अनिवार्य होगा अधिकारियों का कहना है कि इस सिस्टम से केवल वास्तविक उपभोक्ता ही अपनी जानकारी तक पहुंच पाएंगे, जिससे धोखाधड़ी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगेगी।
अधिकारियों के अनुसार, पहले पोर्टल पर जाकर कोई भी व्यक्ति सिर्फ 10 अंकों का KNO नंबर या पते का छोटा-सा हिस्सा डालकर पूरी डिटेल हासिल कर सकता था। इसमें उपभोक्ताओं के पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर और यूनिक कनेक्शन नंबर (KNO) जैसी संवेदनशील जानकारी शामिल होती थी। इस खामी का फायदा उठाकर साइबर ठग लोगों की जानकारी निकालते थे और खुद को DJB अधिकारी बताकर फोन के जरिए ठगी को अंजाम देते थे। अब इस समस्या को दूर करते हुए DJB ने पोर्टल पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। नई प्रणाली में यूजर्स को अपनी जानकारी देखने के लिए मोबाइल नंबर और OTP के जरिए लॉग-इन करना अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे अनधिकृत पहुंच पर रोक लग सके।
यूजर्स दूसरों की डिटेल नहीं देख सकेंगे
दिल्ली जल बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि पहले सुरक्षा कारणों से पोर्टल को हटा दिया गया था, लेकिन उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए इसे दोबारा शुरू किया गया है। हालांकि, इस बार इसे पूरी तरह सुरक्षित बनाया गया है। प्रवक्ता के मुताबिक अब सिर्फ रजिस्टर्ड यूजर्स ही लॉग-इन कर सकेंगे. लॉग-इन करने के बाद भी यूजर केवल अपने ही कनेक्शन की जानकारी देख पाएगा. किसी अन्य उपभोक्ता की जानकारी तक पहुंच पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पहले पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति किसी भी निवासी की जानकारी आसानी से देख सकता था, जिससे डेटा लीक और ठगी की घटनाएं सामने आई थीं।
क्यों पड़ी इसकी जरूरत?
पुलिस के मुताबिक, ठग पहले पोर्टल से लोगों का नाम, पता और बिल से जुड़ी सही जानकारी निकालते थे। इसके बाद वे खुद को DJB अधिकारी बताकर उपभोक्ताओं को फोन करते और पानी का कनेक्शन काटने की धमकी देकर पैसे वसूलते थे। चूंकि उनके पास सही डेटा होता था, इसलिए लोग आसानी से उनके झांसे में आ जाते थे। जालसाज इसके बाद पीड़ितों को मोबाइल ऐप्स या अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए भुगतान करने के लिए कहते थे और इसी प्रक्रिया में उनके पैसे ठग लेते थे। आंकड़ों के अनुसार, उस समय दिल्ली में दर्ज कुल साइबर अपराधों में से करीब 20 प्रतिशत मामले इसी तरह की ठगी से जुड़े हुए थे, जो इस गिरोह की व्यापक पहुंच को दर्शाता है।
पुलिस को अब नहीं आतीं DJB से जुड़ी शिकायतें
पुलिस के अनुसार, अब पोर्टल की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से अपडेट कर दी गई है और इसकी पहुंच केवल संबंधित उपभोक्ताओं तक सीमित कर दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मार्च में उन्हें इन बदलावों की जानकारी मिली थी और उनके सुझावों को भी इसमें शामिल किया गया।
अधिकारी के मुताबिक, नई व्यवस्था के तहत पोर्टल पर अब सीमित और सुरक्षित एक्सेस लागू है. केवल रजिस्टर्ड यूजर्स ही अपनी जानकारी देख सकते हैं. किसी अन्य व्यक्ति की डिटेल तक पहुंच पूरी तरह बंद कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि इन सुधारों के बाद DJB से जुड़ी साइबर ठगी की शिकायतें लगभग बंद हो गई हैं और अब इस तरह की कॉल्स भी नहीं आ रही हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

