शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा की अनूठी पहल के तहत 30 और 31 मार्च 2026 को भोपाल में युवा विधायकों का विशेष सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के युवा विधायक हिस्सा लेंगे। मध्य प्रदेश से 18, छत्तीसगढ़ से 15 और राजस्थान से 22 युवा विधायक, कुल मिलाकर 55 से अधिक युवा जनप्रतिनिधि इस दो दिवसीय सम्मेलन में शामिल होंगे। सभी विधायकों की आयु 45 वर्ष से कम है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। वहीं समापन सत्र में राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह शामिल होंगे।

सम्मेलन के दौरान दो प्रमुख विषयों पर गहन मंथन होगा — ‘लोकतंत्र में युवा भूमिका’ और ‘विकसित भारत @2047’। युवा विधायक अपने क्षेत्र की सफलता की कहानियां साझा करेंगे और आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। यह सम्मेलन मध्य प्रदेश विधानसभा की तरफ से की गई एक अनूठी पहल है, जिसमें तीन राज्यों के युवा विधायकों को एक मंच पर लाकर संसदीय प्रणाली और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

विधानसभा सचिवालय के अनुसार, यह सम्मेलन विधान परिषद भवन में आयोजित होगा और इसमें युवा नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में कई सत्र आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम न केवल युवा विधायकों के बीच अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में उनकी भूमिका को भी रेखांकित करेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

