झारखंड राज्य से बड़ी खबर इस वक्त सामने आ रही है. झारखंड के चतरा जिले के जांगले में एक एयर एम्बुलेंस क्रैश होने की खबर सामने आ रही है. हादसे की पुष्टि रांची एयरपोर्ट के निदेशक ने खुद की है कि. उन्होंने बताया है कि, चार्टर्ड विमान (एयर एम्बुलेंस) चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमाटांड़ गांव के पास स्थित घने जंगलों में क्रैश हो गया है. विमान ने रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए टेकऑफ किया था, लेकिन रास्ते में ही उसका संपर्क रडार से टूट गया.
जानकारी के मुताबिक एयर एंबुलेंस फ्लाइट दोपहर 1:37 बजे रवाना हुई थी. फ्लाइट का दिल्ली पहुंचने का निर्धारित समय शाम 4:30 बजे बताया जा रहा था. हादसे की सूचना मिलते ही चतरा जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके की ओर रवाना हो गई हैं. जंगली इलाका होने के कारण बचाव कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. विमान में सवार मरीजों, डॉक्टरों और क्रू मेंबर्स की स्थिति के बारे में अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार है. राज्य सरकार और DGCA इस पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच की तैयारी कर रहे हैं.
गंभीर मरीज को लेकर दिल्ली जा रही थी मेडिकल फ्लाइट
जानकारी के अनुसार, यह एक मेडिकल फ्लाइट थी जो एक गंभीर मरीज को लेकर दिल्ली जा रही थी। विमान में कुल 7 लोग सवार थे. इनमें 01 मरीज, 01 डॉक्टर और 01 पैरामेडिक, 02 अटेंडेंट (मरीज के परिजन), 01 मुख्य पायलट (PIC) और 01 को-पायलट शामिल था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
खबर अपडेट हो रही है ..


