मुंबई पुलिस ने अरब सागर में ONGC के मानव रहित प्लेटफॉर्म (NLM-10 and NLM-13) से 48.4 लाख से अधिक के उपकरण चोरी करने वाले 3 चोरों को गिरफ्तार किया है. चोरों का गिरोह मछली पकड़ने वाली नाव का उपयोग करके बैटरियां, सौर पैनल और केबल चोरी करता था। यह गिरोह लगभग दो वर्षों से सक्रिय था और एक ही रैकेट के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
मुंबई पुलिस ने अरबी समुद्र में ONGC प्लेटफॉर्म पर हो रही चोरी का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 49 बैटरी बैंक और नाव जब्त की है.
अरबी समुद्र में ONGC के ऑफशोर प्लेटफॉर्म पर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का मुंबई पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश अभी भी जारी है.
पुलिस के मुताबिक, मार्च महीने में ONGC के अलग-अलग प्लेटफॉर्म से बैटरी बैंक, सोलर पैनल और केबल चोरी होने के कुल चार मामले येलो गेट पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए थे. इन घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे और मामला गंभीर माना जा रहा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पोर्ट ज़ोन के पुलिस उपायुक्त विजयकांत सागर के निर्देश पर दो विशेष टीमें बनाई गईं. इन टीमों ने तकनीकी और स्थानीय जानकारी के आधार पर जांच शुरू की और जल्द ही सुराग हाथ लग गया.
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है. इसमें 49 बैटरी बैंक शामिल हैं, जिनकी कीमत करीब 10.70 लाख रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई “कौशल्या राम शक्ति” नाम की मछली पकड़ने वाली नाव (रजिस्ट्रेशन नंबर IND MH 7-MM-3676) भी जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है.
जांच के दौरान पुलिस ने दो मामलों को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनकी पहचान चंद्रकांत धर्माजी पाटील (53), संतोष कृष्णा पाटील (50) और विद्याधर गजानन म्हात्रे (32) के रूप में हुई है. ये सभी रायगढ़ जिले के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं. पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में और भी लोग शामिल हो सकते हैं. फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. अधिकारियों ने साफ कहा है कि ऐसे आपराधिक गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि समुद्री इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

