उमेश यादव, सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के उप नगरीय क्षेत्र मकरोनिया मे हनुमान जयंती पर आयोजित भव्य चल समारोह मे हादसा हो गया। रस्सी टूटने की वजह से डीजे का आधा हिस्सा सड़क पर गिर गया जिसमे आधा दर्जन से ज्यादा भक्त उसकी चपेट मे आ गए, हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओ ने तुरंत घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल भिजवाया जहाँ इलाज के दौरान एक 14 साल के बच्चे की मौत हो गई। 

READ MORE: कुएं में महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस 

दरअसल हनुमान जयंती पर मकरोनिया थाने के नजदीक बने हनुमान मंदिर से सालाना भव्य चल समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसमे डीजे की धुन पर भव्य पालकी मे हनुमान जी महाराज को बैठक कर उनके प्रभु श्री राम से मिलवाने दीनदयाल नगर स्तिथ राम दरबार ले जाया जाता है। चल समारोह मे अखाड़े डीजे झंकियों के साथ हजारों भक्त शामिल होते है। 

READ MORE: नीमच में नाबालिग से छेड़छाड़ पर बवाल: आरोपी का घर ढहाने की मांग, ग्रामीण ने पुलिस पर किया पथराव-लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े

हर साल की तरह इस बार भी चल समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे हजारों भक्त नाचते गाते चल रहे थे, चल समारोह जैसे ही होटल पैरा डाइज के नजदीक पहुंचा अचानक डीजे मे बंधी रस्सीयां टूट गई और और आधा हिस्सा डीजे से टूटकर सड़क पर गिर गया।  घटना में करीब आधा दर्जन लोग दब गए। समारोह मे मौजूद भक्तो और हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओ ने घायलों को तुरंत निजी अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया। वहीं इलाज के दौरान वार्ड क्रमांक 2 श्री नगर मे रहने वाले 14 वर्षीय आर्यन कोरी की मौत हो गई पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जाँच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m