बांग्लादेश में एक यात्री बस पद्मा नदी में गिर गई। हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है। 11 यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। बस में करीब 40 लोग सवार थे। हादसा बुधवार शाम को हुआ। हादसा राजबाड़ी जिले में दाउलादिया टर्मिनल पर हुआ। बस फेरी पर चढ़ रही थी। इसी दौरान ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया और बस सीधे नदी में जा गिरी। बांग्लादेश में बसों और गाड़ियों को नदी पार कराने के लिए फेरी का इस्तेमाल होता है। यह एक बड़ी नाव या जहाज जैसा होता है।
बांग्लादेश में एक यात्री बस के नदी में गिर जाने से 23 लोगों की मौत हो गई. लापता लोगों की तलाश जारी हैं. सेना, पुलिस, अग्निशमन सेवा और तटरक्षक बल की टीमें मिलकर यह तलाशी अभियान चला रही हैं.
रेस्क्यू टीम ने ‘हमजा’ नाम के जहाज की मदद से करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद आधी रात को बस को बाहर निकाला। इसमें 21 शव मिले, जबकि गोताखोरों ने पहले ही दो महिलाओं के शव बरामद कर लिए थे। फायर सर्विस और कोस्टगार्ड के गोताखोर सेना और पुलिस की मदद से लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह दुर्घटना बुधवार शाम करीब 5:15 बजे राजबाड़ी जिले के दौलतदिया टर्मिनल पर उस समय हुई, जब बस एक फेरी (नाव) पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी. इसी दौरान, बस अचानक अपना संतुलन खो बैठी और सीधे पद्मा नदी में जा गिरी. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बस फेरी की ओर बढ़ रही थी, तभी एक छोटी नाव (यूटिलिटी फेरी) पोंटून से टकरा गई. इस टक्कर के कारण बस चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सीधे नदी में जा गिरी.
जहां कुछ लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे. जबकि कुछ लोगों को बचा लिया गया, वहीं अधिकांश यात्री बस के अंदर ही फंसे रह गए. अभी भी कई लोग लापता है. उनकी तलाश जारी है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यात्रियों में से कई लोग एक ही परिवार के थे। बस के बाहर खड़े लोग तो बच गए, लेकिन उनके अपने वाहन के अंदर ही डूब गए, जिससे वहां का माहौल बेहद हृदयविदारक हो गया.
घटना की गंभीरता को देखते हुए, बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने तुरंत अधिकारियों से संपर्क कर जानकारी हासिल की और इस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं. प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने हादसे पर दुख जताया है.
अधिकारियों ने बताया कि बस ढाका जा रही थी। इसमें सवार कई यात्री ईद की छुट्टियां खत्म कर राजधानी लौट रहे थे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में सवार कई लोग एक ही परिवार के थे। कुछ लोग बाहर खड़े होने की वजह से बच गए, जबकि उनके परिजन बस के अंदर फंसे रह गए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

