गर्मी में कॉफी सुनने में अजीब लगे लेकिन कोल्ड काफी, आइस्ड काफी पीके तो मजा ही आ जाता है. अगर आप भी सिंपल कोल्ड काफी पीकर बोर हो चुके हैं तो इस समर आपको नटेला आइस्ड कॉफी ट्राय करनी चाहिए. ये सच में एक शानदार समर ड्रिंक है. कॉफी का स्ट्रॉन्ग फ्लेवर और Nutella की रिच मिठास इसे बिल्कुल कैफे-स्टाइल ट्रीट बना देती है. आइए इसे घर पर आसान तरीके से बनाने की रेसिपी देखते हैं.

सामग्री
ठंडा दूध-1 कप
कॉफी-1–2 टीस्पून
नटेला -1–2 टेबलस्पून
चीनी-1–2 टीस्पून
बर्फ के टुकड़े
व्हिप्ड क्रीम
चॉकलेट सिरप (गार्निश के लिए)
विधि
- अगर इंस्टेंट कॉफी इस्तेमाल कर रहे हैं, तो थोड़ा गर्म पानी डालकर उसे अच्छे से घोल लें.
- एक मिक्सर में दूध, तैयार कॉफी, Nutella और चीनी डालें. इसे 20–30 सेकंड तक अच्छी तरह ब्लेंड करें, ताकि स्मूद और क्रीमी टेक्सचर आ जाए.
- एक गिलास में चॉकलेट सिरप डालकर उसे अंदर की दीवारों पर फैलाएं (कैफ़े जैसा लुक देने के लिए).
- गिलास में बर्फ डालें और ऊपर से तैयार कॉफी मिश्रण डालें. ऊपर से व्हिप्ड क्रीम डालें और थोड़ा सा Nutella या चॉकलेट सिरप डालकर सजाएं.
- ज्यादा क्रीमी स्वाद के लिए थोड़ा वनीला आइसक्रीम भी मिला सकते हैं. अगर आपको स्ट्रॉन्ग कॉफी पसंद है, तो कॉफी की मात्रा बढ़ा दें. शुगर-फ्री वर्जन के लिए चीनी स्किप कर सकते हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

