बाजार में अभी भी बहुत अच्छी हरी मटर आ रही है, और पूरी ठंड हम सभी ने इसके स्वादिष्ट डिश का लुत्फ उठाया है. क्या आपने मटर की हरियाली खिचड़ी बनाई है? अगर नहीं तो आपको जल्दी से ये डिश ट्राई कर लेना चाहिए. यह न केवल दिखने में आकर्षक लगती है, बल्कि यह पोषण से भरपूर और आसानी से पचने वाला खाना है. इस खिचड़ी की खासियत इसका हरा मसाला है, जो इसे साधारण पीली खिचड़ी से बिल्कुल अलग स्वाद और खुशबू देता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

सामग्री
चावल – ½ कप
मूंग दाल (धुली) – ½ कप
ताजी हरी मटर – ½ कप
घी – 2 टेबलस्पून
जीरा – 1 छोटा चम्मच
हींग – एक चुटकी
हल्दी – ½ छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पानी – 3–4 कप (जैसी खिचड़ी पसंद हो)
हरा धनिया – 1 कप
पुदीना – ½ कप
हरी मिर्च – 1–2
अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
लहसुन – 2–3 कलियां
जीरा – ½ छोटा चम्मच
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
विधि
- सबसे पहले चावल और मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 15–20 मिनट के लिए भिगो दें. मिक्सी में हरे मसाले की सारी सामग्री डालकर थोड़ा सा पानी मिलाएं और बारीक पेस्ट बना लें.
- प्रेशर कुकर या भारी तले की कढ़ाही में घी गरम करें. इसमें जीरा डालें, चटकने दें, फिर हींग डालें.
- अब हरी मटर डालकर 1–2 मिनट हल्का सा भून लें. तैयार हरा मसाला डालें और मध्यम आंच पर 2–3 मिनट पकाएं, जब तक कच्ची खुशबू खत्म न हो जाए.
- अब हल्दी डालें और भीगे हुए चावल-दाल डालकर अच्छे से मिलाएं. नमक और पानी डालें, ढक्कन लगाकर कुकर में 2–3 सीटी आने तक पकाएं.
- अगर कढ़ाही में बना रहे हैं, तो धीमी आंच पर ढककर 20–25 मिनट पकाएं. कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें, फिर खिचड़ी को हल्का सा चलाएं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


