गर्मियों में मिलने वाला मीठा और रसदार फल खरबूज न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन भी देता है. बहुत से लोग इसे सीधे काटकर खाते हैं या इसका जूस बनाकर पीते हैं, लेकिन इससे कई टेस्टी और अलग-अलग तरह की डिशेज और ड्रिंक्स भी बनाई जा सकती हैं. आज हम आपको बताते हैं खरबूज से बनने वाली 5 आसान और स्वादिष्ट रेसिपीज.

खरबूज का शेक
सामग्री – 1 कप खरबूज के टुकड़े, 1 कप ठंडा दूध, 2-3 चम्मच चीनी या शहद, बर्फ के टुकड़े
विधि – सभी चीजों को मिक्सर में डालकर स्मूद ब्लेंड कर लें. ठंडा-ठंडा सर्व करें.

खरबूज स्मूदी
सामग्री – 1 कप खरबूज, ½ कप दही, 1 चम्मच शहद, थोड़े से चिया सीड्स
विधि- सबको ब्लेंड करके गाढ़ी स्मूदी तैयार करें. ऊपर से चिया सीड्स डालकर सर्व करें.

खरबूज आइसक्रीम
सामग्री – 2 कप खरबूज प्यूरी, 1 कप क्रीम, ½ कप कंडेंस्ड मिल्क
विधि – सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर कंटेनर में डालें और 5-6 घंटे के लिए फ्रीजर में जमने दें.

खरबूज सलाद
सामग्री – खरबूज के क्यूब्स, खीरा, पुदीना पत्तियां, काला नमक और नींबू रस
विधि – सभी चीजों को मिलाकर हल्का-फुल्का और हेल्दी सलाद तैयार करें.
खरबूज मॉकटेल
सामग्री – 1 कप खरबूज जूस, सोडा या स्पार्कलिंग वाटर, नींबू का रस, पुदीना
विधि - गिलास में खरबूज जूस डालें, ऊपर से सोडा और नींबू रस मिलाएं. पुदीने से गार्निश करें.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

