Lifestyle Desk : कढ़ी भारतीय खाने में सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली रेसिपी है, जो खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है. कड़ी बनाने के किए हम सब दही, मठा का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी कच्चे आम की कढ़ी खाई है? ये सच में एक शानदार और अलग तरह की रेसिपी है. खट्टी, हल्की मीठी और नारियल की खुशबू से भरपूर. ये खासतौर पर महाराष्ट्र की पारंपरिक डिश है और गर्मियों में शरीर को ठंडक भी देती है. चलिए इसकी आसान रेसिपी जानते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

सामग्री
कच्चे आम – 2 (मध्यम आकार, छीलकर टुकड़ों में कटे)
गुड़ – 2–3 टेबलस्पून (स्वाद अनुसार)
नारियल (कद्दूकस किया हुआ) – ½ कप
बेसन – 1–2 टेबलस्पून
हल्दी – ½ टीस्पून
हरी मिर्च – 2 (कटी हुई)
करी पत्ते – 8–10
राई (सरसों) – 1 टीस्पून
जीरा – ½ टीस्पून
सूखी लाल मिर्च – 1–2
तेल – 1–2 टीस्पून
नमक – स्वाद अनुसार
पानी – जरूरत अनुसार
विधि
- कच्चे आम के टुकड़ों को पानी में उबाल लें जब तक वे नरम न हो जाएं. ठंडा होने पर हल्का सा मैश कर लें.
- कद्दूकस किया नारियल, थोड़ा पानी डालकर मिक्सर में पीस लें. एक बर्तन में बेसन, हल्दी और पानी डालकर अच्छे से घोल बना लें ताकि गांठ न रहे.
- इसमें नारियल पेस्ट और उबला हुआ आम डाल दें. इस मिश्रण को धीमी आंच पर पकाएं. इसमें गुड़ और नमक डालकर 8–10 मिनट तक उबाल लें.
- एक छोटे पैन में तेल गरम करें. राई, जीरा, करी पत्ते, हरी मिर्च और सूखी लाल मिर्च डालकर तड़का तैयार करें. इसे कढ़ी में डाल दें. इसे आप गरमा-गरम चावल या रोटी के साथ सर्व कर सकते.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

