कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केरल चुनाव रैली में गुजरातियों को लेकर दिए गए विवादित बयान पर माफी मांग ली है. उन्होंने कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया और उनका किसी की भावनाएं आहत करने का इरादा नहीं था. अपने भाषण में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पिनाराई विजयन पर निशाना साधते हुए कहा था कि केरल की जनता अधिक शिक्षित और जागरूक है, इसलिए उसे गुमराह नहीं किया जा सकता. इस बयान के बाद विवाद बढ़ गया.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात के लोगों पर विवादित बयान दिया था. विवाद बढ़ता देख खरगे ने माफी मांग ली है. उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों के प्रति मेरे मन में हमेश सर्वोच्च सम्मान रहा है और हमेशा रहेगा.

केरल विधानसभा चुनाव की एक रैली में गुजरातियों को अशिक्षित बताने वाले बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने माफी मांग ली है. अपने एक्स सोशल मीडिया पेज पर खरगे ने लिखा- ‘केरल में हाल ही में दिए गए चुनावी भाषण में मेरी कुछ बातों का जानबूझकर गलत मतलब निकाला जा रहा है. फिर भी, मैं इसके लिए दिल से खेद व्यक्त करता हूं. गुजरात के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मेरा कभी इरादा नहीं था, जिनके लिए मेरे मन में हमेशा बहुत सम्मान रहा है और आगे भी रहेगा.’

रविवार को केरल के इडुक्की जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा था कि राज्य के लोग पढ़े-लिखे और समझदार हैं और गुजरात के अनपढ़ लोगों के विपरीत उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता. उनके इस बयान पर बीजेपी ने निशाना साधा था.

बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि क्या राहुल गांधी खरगे के इस बयान से सहमत हैं. अगर राहुल गांधी में ज़रा भी समझ है, तो उन्हें इस टिप्पणी से खुद को अलग कर लेना चाहिए, इसकी निंदा करनी चाहिए और माफ़ी की मांग करनी चाहिए. खरगे की यह टिप्पणी न केवल अपमानजनक है, बल्कि बेशर्मी भरी और बेहद निंदनीय भी है.

विवाद बढ़ता देख खरगे ने बुधवार को माफी मांगी. उन्होंने कहा कि हाल ही में केरल में दिए गए मेरे एक चुनावी भाषण की कुछ टिप्पणियों को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. फिर भी, मैं अपनी तरफ से जिम्मेदारी के साथ खेद व्यक्त करता हूं.

आपको बताते चले कि खरगे ने चुनावी रैली में मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के लोगों को तो ‘बेवकूफ’ बना सकते हैं, क्योंकि वहां के लोग उनके अनुसार ‘अशिक्षित’ हैं, लेकिन केरल में उनकी यह रणनीति सफल नहीं होगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि केरल की जनता ‘बहुत चतुर और शिक्षित है और वह किसी के बहकावे में नहीं आने वाली.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m