Bihar Crime: बिहार के वैशाली जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक मामा ने अपनी ही नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। पूरा मामला सराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची की मां का निधन उसके जन्म के महज 20 दिन बाद ही हो गया था, जिसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद से वह अपने नानी के घर ही रह रही थी। ननिहाल के लोग ही उसकी देख भाल कर रहे थे। हालांकि, जिस मामा को अपनी भांजी की रक्षा करनी चाहिए। वहीं, उसका भक्षक निकला।
बताया जा रहा है कि कल मंगलवार को जब बच्ची स्कूल में थी। तभी दरिंदा मामा भी वहां पहुंचा और उसे आइसक्रीम का लालच देकर पीड़िता को साथ चलने के लिए बोला। हालांकि, उस समय बच्ची ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। छुट्टी के बाद जब बच्ची घर पहुंची तो, आरोपी ने उसे पानी लेकर घर के पीछे बुलाया। जब बच्ची उसे पानी देने गई तो उसने उसका मुंह दबाकर उसके साथ गलत काम किया।
घटना के बाद बच्ची खून से लथपथ रोते हुए घर के अन्य परिजनों के पास पहुंची, जिसके बाद सामने आई सच्चाई ने सभी के होश उड़ा कर रख दिए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा। वहीं, आरोपी का भी मेडिकल टेस्ट कराया गया है।
घटना को लेकर गांव और आसपास के लोगों में आक्रोश का माहौल है। सदर-1 डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि, परिजनों शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जेल भेजने की तैयारी में पुलिस जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें- सहरसा: घर में पति-पत्नी का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या के बाद खुदकुशी की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

