पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा ने दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर सीट से उनकी उम्मीदवारी रद्द करवाने की कोशिश की। शनिवार को पश्चिम मेदिनीपुर के केशियारी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीज जनता पार्टी ने कथित तौर पर चुनाव आयोग की मदद से उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और आम जनता ने इस प्रयास को विफल कर दिया। चुनावी रैली में उन्होंने कहा, ‘मेरे खिलाफ दो झूठे हलफनामे दायर करने की कोशिश की गई, लेकिन हमने उनकी इस चाल को नाकाम कर दिया।’ बता दें कि, ममता बनर्जी भवानीपुर सीट पर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा धोखाधड़ी के जरिए जबरदस्ती वोट हथियाने की साजिश रच रही है। साथ ही ईवीएम में छेड़छाड़ करने की योजना बना रही है, ताकि नतीजे भाजपा के पक्ष में आ सके।

दीदी ने उठाया SIR का मुद्दा

उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के कारण 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हटाए गए 90 लाख मतदाताओं में से 60 लाख हिंदू हैं, जबकि 30 लाख मुसलमान हैं।बनर्जी ने कहा कि एसआईआर एक बहुत बड़ा घोटाला है, जो एक दिन जरूर साबित होगा। पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने पर यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के भाजपा के वादे पर बनर्जी ने कहा कि यूसीसी के जरिए भाजपा लोगों पर अपनी मनमानी थोपना चाहती है। उसने यूसीसी लाने का वादा किया है, ताकि वे आपके धार्मिक आस्था का पालन करने और रीति-रिवाजों व परंपराओं के अनुसार अनुष्ठान करने के अधिकार छीन सकें।

न्याय देर-सवेर अवश्य मिलेगा-ममता

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा की करारी हार और बाद में दिल्ली में उसके सत्ता से बेदखल होने के बाद न्याय देर-सवेर अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा, ”एसआईआर प्रक्रिया के कारण 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। हटाए गए 90 लाख मतदाताओं में 60 लाख हिंदू और 30 लाख मुस्लिम हैं। क्या बांग्ला बोलने से हम भारतीय नहीं रह जाते? क्या हमें बार-बार अपनी नागरिकता साबित करने की जरूरत है?”

पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने पर समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के भाजपा के वादे पर बनर्जी ने कहा कि पार्टी यूसीसी के जरिए लोगों पर अपना फरमान थोपना चाहती है। उन्होंने कहा, ”यह पिछड़े समुदायों के खिलाफ होगा और इसका उद्देश्य लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार छीनना है। हम पश्चिम बंगाल में इसे लागू नहीं होने देंगे। राज्य में हमारी लगातार चौथी जीत के बाद जब भाजपा अंतत: दिल्ली की सत्ता से हटा दी जाएगी तो हम इसे रद्द कर देंगे।”

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m