Bengal SIR hearing in Supreme Court : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को राज्य में मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ अपनी याचिका की सुनवाई के दौरान खुद सुप्रीम कोर्ट में उपस्थित हो सकती हैं। बनर्जी एक प्रशिक्षित वकील हैं जो लंबे समय से राज्य में SIR अभियान का विरोध कर रही हैं और चाहती हैं कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की मतदाता सूची के अनुसार कराए जाएं।
ममता बनर्जी कोर्ट के समक्ष दलील रखेंगी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से आज सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट श्याम दीवान पेश होंगे। वह SIR के खिलाफ ममता बनर्जी की याचिका पर कोर्ट में दलील रखेंगे। ममता बनर्जी भी इस दौरान कोर्ट रूम में मौजूद रहेगी,और वो भी कोर्ट के समक्ष दलील रखेंगी।
कोर्ट में अपना पक्ष रखने वाली मौजूदा मुख्यमंत्री होंगी
बार एंड बेंच की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट के कोर्टरूम नंबर 1 में मौजूद हैं। वह एसआईआर के खिलाफ दायर याचिकाओं के एक समूह की सुनवाई के दौरान उपस्थित रहेंगी और संभवतः अपना पक्ष भी रखेंगी, ऐसा करने वाली वह पहली मौजूदा मुख्यमंत्री होंगी। ममता ने Appear in Person की परमिशन और Argue करने की परमिशन सुप्रीम कोर्ट से मांगी है।
प्रियंका चतुर्वेदी ने ममता बनर्जी का समर्थन किया
पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ दायर याचिकाओं की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले, शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ममता बनर्जी का समर्थन किया। “मैं ममता बनर्जी के प्रयासों का समर्थन करती हूं। वह कानूनी लड़ाई डटकर लड़ रही हैं। अगर भाजपा की यह मनमानी जारी रही, तो हम भी लड़ेंगे – चाहे महाभियोग प्रस्ताव के जरिए हो या किसी अन्य कानूनी प्रक्रिया के जरिए…”, चतुर्वेदी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया। उन्होंने यह भी कहा कि एसआईआर प्रक्रिया सभी राज्यों में “एकतरफा” तरीके से चलाई गई।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


