कोलकाता के रेड रोड पर ईद की नमाज के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और TMC नेता अभिषेक बनर्जी ईद के जश्न में शामिल हुए. लेकिन यह सिर्फ जश्न नहीं था. ममता ने इस मौके को BJP पर जोरदार हमले के लिए भी इस्तेमाल किया. ईद के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि हम अपने अधिकार नहीं छिनने देंगे. कोलकाता में ईद समारोह के दौरान ममता बनर्जी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए ‘BJP हटाओ, देश बचाओ’ का नारा दिया. उन्होंने कहा कि “आप सऊदी अरब जाकर हाथ मिलाते हैं, दुबई जाकर हाथ मिलाते हैं. लेकिन अपने ही देश में भेदभाव करते हैं.”

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जो बंगाल को निशाना बनाएगा, नरक जाएगा. वहीं अभिषेक बनर्जी ने एकता और भाईचारे का संदेश दिया.

ममता ने वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि SIR यानी मतदाता सूची की जांच के दौरान बहुत से लोगों के नाम काटे गए और वो इसके खिलाफ कोलकाता से दिल्ली तक लड़ती रही हैं. उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया, “अगर आपका नाम कटा है तो मैं लड़ती रहूंगी.”

ममता ने एक ही नारा बार-बार दोहराया, “BJP हटाओ, देश बचाओ.” उन्होंने कहा कि यही उनका और उनकी पार्टी का एकमात्र लक्ष्य है. जो लोग बंगाल को निशाना बनाते हैं, उनके बारे में ममता ने कहा, “वो नर्क में जाएंगे.” यानी ममता ने साफ कर दिया कि बंगाल के खिलाफ कोई भी कदम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

ममता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा. उन्होंने कहा, “आप सऊदी अरब जाकर हाथ मिलाते हैं, दुबई जाकर हाथ मिलाते हैं. लेकिन अपने ही देश में भेदभाव करते हैं. उन्होंने कहा, “रमजान में राम है और दिवाली में अली है.” यानी हिंदू और मुसलमान के त्योहार एक-दूसरे से अलग नहीं हैं. आप और आपकी सरकार ही सबसे बड़े घुसपैठिए हैं.” ममता का इशारा था कि प्रधानमंत्री मोदी बाहर जाकर मुस्लिम देशों से दोस्ती करते हैं, लेकिन देश के अंदर मुसलमानों के साथ भेदभाव होता है.

TMC के युवा नेता और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा, “मैं तुम्हारे जश्न में शामिल होऊंगा, तुम मेरे जश्न में आओगे यही बंगाल की संस्कृति है.”

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि चाहे बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगा दो वो झुकने वाली नहीं हैं. राष्ट्रपति शासन की धमकी से नहीं डरतीं। यह उनका BJP को सीधा जवाब था कि किसी भी दबाव से वो रुकने वाली नहीं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग BJP की तरफ से पैसे बांट रहे हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m