पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गयी है. रविवार को BJP ने बंगाल में नौ परिवर्तन यात्राएं शुरू की. इसके साथ ही ऐलान किया कि 15 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में सभा होगी. इस सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. चुनाव से पहले बीजेपी की यह बड़ी सभा होगी. दूसरी ओर, बंगाल में फाइलन वोटर लिस्ट जारी की गयी है. इसे लेकर तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग और भाजपा पर हमला तेज कर दिया है. अभिषेक बनर्जी ने कहा, ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता मेट्रो चैनल पर धरना देंगी और विरोध करेंगी.

बीजेपी ने परिवर्तन यात्राएं शुरू कीं और 15 मार्च को पीएम मोदी की ब्रिगेड मैदान रैली का ऐलान किया. दूसरी ओर, ममता बनर्जी वोटर लिस्ट में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी.

TMC पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने ऐलान किया है कि वह शुक्रवार, 6 मार्च को दोपहर 2 बजे से कोलकाता के मेट्रो चैनल (एस्प्लेनेड) पर धरने पर बैठेंगी. बता दें कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर BJP की परिवर्तन यात्रा रविवार से राज्य के कई हिस्सों में शुरू हो गई है. बीजेपी के कई केंद्रीय नेता परिवर्तन यात्रा के लिए राज्य में आ रहे हैं.

ममता बनर्जी वोटर लिस्ट में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रोसेस के खिलाफ धरने पर बैठने जा रही हैं. अभिषेक बनर्जी ने कहा, “ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता मेट्रो चैनल पर धरना देंगी और विरोध करेंगी.” अभिषेक ने यह भी इशारा किया कि ममता उसी दिन अपने अगले प्रोग्राम का ऐलान कर सकती हैं.

शनिवार को वोटर लिस्ट के पहले फेज के पब्लिकेशन के बाद देखा गया कि करीब 63 लाख वोटर्स के नाम लिस्ट से बाहर कर दिए गए हैं. इसके अलावा, यह भी कहा गया है कि दूसरे 60 लाख वोटर्स के नाम ‘अंडर कंसीडरेशन’ हैं.

पार्टी ने बताया है कि धरना शांतिपूर्ण होगा और इलेक्शन कमीशन से मांग की जाएगी कि बाहर किए गए वोटरों के नाम तुरंत लिस्ट में जोड़े जाएं. साथ ही, यह भी संकेत दिया गया है कि अगर जरूरत पड़ी तो आंदोलन बड़ा रूप ले सकता है.

आरोप है कि माइनॉरिटी, माइग्रेंट वर्कर और मार्जिनलाइज्ड कम्युनिटी के वोटर खास तौर पर प्रभावित हो रहे हैं. मुख्यमंत्री खुद इसका विरोध करने के लिए सड़कों पर उतर रही हैं. तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि प्रशासनिक लापरवाही और SIR के नाम पर जानबूझकर लिए गए फैसलों की वजह से आम लोगों को उनके वोटिंग राइट्स से दूर किया जा रहा है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m