बलवंत भट्ट, मंदसौर। Mandsaur MD Drugs Case: एमपी के मंदसौर में पुलिस ने शनिवार देर रात नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था। सुरजना गांव में एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर दबिश देकर 12 किलो 600 ग्राम क्रूड एमडी केमिकल, 102 ग्राम एमडी सहित बड़ी मात्रा में एमडी बनाने के उपकरण और अन्य केमिकल को बरामद किया। पुलिस ने मौके से एमडी ड्रग्स बनाने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
बता दें कि जिले के 6 थानों के करीब 70 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप से चम्बल नदी के किनारे बसे गांव में दबिश दी थी। पूरे गांव की घेराबंदी कर टीम नदी और जंगल के रास्ते एमडी बनाने की फैक्ट्री तक पहुंची। कार्रवाई के बाद मंदसौर एसपी ओर रतलाम डीआइजी भी गरोठ पहुंचे और समीक्षा की।
रतलाम रेंज डीआईजी निमिष अग्रवाल ने बताया कि दोनों आरोपी करीब दो सालों से एमडी ड्रग्स के धंधे में लिप्त थे। हाल ही में उन्होंने जंगली एरिया ढूंढकर एमडी बनाने के लिए खेत पर पूरा सेटअप जमाया था। पुलिस अब दोनों गिरफ्तार आरोपी दीपक और सुमित से पूछताछ कर रही है कि यह ड्रग्स बनाने के केमिकल कहां से लाते थे और उन्हें कहां खपाते थे।
डीआईजी निमिष अग्रवाल ने बताया कि लगातार ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बीते दिनों रतलाम के चिकलाना में भी पुलिस को इसी तरह की फैक्ट्री पकड़ने में सफलता मिली थी और उसके बाद मंदसौर के गरोठ में पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। ड्रग्स के खिलाफ मध्यप्रदेश पुलिस का लगातार अभियान जारी है ओर आगे ओर सख्ती से इस अभियान को चलाया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


