बलवंत भट्ट, मंदसौर। मंदसौर जिले के भानपुरा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक खौफनाक हत्याकांड सामने आया है। जहां एक पत्नी पर ही अपने पति की साजिशन हत्या कराने के गंभीर आरोप लगे हैं। मृतक की बेटी ने अपनी ही मां और उसके कथित प्रेमी के लिए फांसी की सजा की मांग कर पूरे मामले को और ज्यादा सनसनीखेज बना दिया है।
परिजनों के मुताबिक, धापूबाई (मां) और पंकज (कथित प्रेमी) के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे, जिनका मृतक धनराज लगातार विरोध करता था और इसी को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि घटना वाले दिन पंकज, धनराज को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया और सुनसान खेत पर ले जाकर इस वारदात को अंजाम दिया। परिजनों का दावा है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़े किए गए, उन पर पेट्रोल डालकर जलाया गया और फिर राख व अस्थियों को खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया गया।
ये भी पढ़ें: अस्पताल में आरक्षक का अमर्यादित कृत्य: शराब के नशे में किया शर्मनाक कांड, प्रबंधन ने अधिकारियों से की कार्रवाई की मांग
पुलिस ने मौके से अस्थियां बरामद कर ली हैं और सूत्रों के अनुसार, आरोपी पत्नी (धापूबाई) और उसका प्रेमी (पंकज) दोनों पुलिस अभिरक्षा में हैं, जिनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। इधर घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने भानपुरा के दूधाखेड़ी माताजी चौराहे पर चक्काजाम कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी है और माना जा रहा है कि जल्द ही इस खौफनाक हत्याकांड का पर्दाफाश किया जा सकता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

