पटना। जिले के मनेर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां रिश्तों की मर्यादा तार-तार हो गई। एक 13 वर्षीय किशोर पर अपनी ही 7 साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्परता दिखाई और आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।
सूने घर का फायदा उठाकर वारदात को दिया अंजाम
यह घटना मंगलवार की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची की मां किसी काम से मनेर बाजार गई हुई थी और बच्ची घर में बिल्कुल अकेली थी। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाला उसका 13 वर्षीय चचेरा भाई घर के भीतर दाखिल हुआ। उसने मासूम के साथ हैवानियत की हदें पार करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
डर के मारे नानी के घर छिपा आरोपी
वारदात के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई और वह अचेत (बेहोश) हो गई। बच्ची को इस स्थिति में देख आरोपी किशोर बुरी तरह घबरा गया। पकड़े जाने के डर से वह तुरंत मौके से फरार हो गया और करीब 8 किलोमीटर दूर स्थित अपनी नानी के घर जाकर छिप गया। जब मां बाजार से लौटी, तो बच्ची की हालत देख उसके होश उड़ गए। परिजनों ने बिना देरी किए मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपी निरुद्ध
मनेर थाना प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को उसकी नानी के घर से धर दबोचा। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया और साक्ष्य के रूप में बच्ची के कपड़ों को जांच के लिए जब्त किया है।
बच्ची की स्थिति और पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने आधिकारिक तौर पर दुष्कर्म की पुष्टि की है। आरोपी क्योंकि नाबालिग है, इसलिए उसे विधि विरुद्ध बालक के रूप में निरुद्ध कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। राहत की बात यह है कि चिकित्सीय उपचार के बाद बच्ची अब खतरे से बाहर है और अपनी मां के संरक्षण में सामान्य स्थिति की ओर लौट रही है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और न्याय का भरोसा दिलाया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

