Manishankar Aiyar on Congress: विवादित बोल के लिए मशहूर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने क बार फिर विवादित बयान देकर बवाल मचा दिया है। मणिशंकर अय्यर ने इस बार बीजेपी के किसी नेता या पीएम मोदी पर निशाना नहीं साधा है। इस बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने अपनी ही पार्टी के बड़े नेताओं पर तीखा हमला बोला है। एक इंटरव्यू में उन्होंने पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा को कांग्रेस की ‘कठपुतली’ (puppet) करार दिया। वहीं शशि थरूर को ‘एंटी-पाकिस्तान’ कहते हुए कहा कि वो अगले विदेश मंत्री’ बनने की महत्वाकांक्षा रखते हैं। मणिशंकर अय्यर ने संचार प्रमुख जयराम रमेश पर तंज कसा कि उन्हें ‘अपनी नौकरी बचानी है।
यह बयान ऐसे समय आया है जब केरल में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और कांग्रेस आंतरिक कलह से जूझ रही है। अय्यर ने कहा कि कांग्रेस के नेता एक-दूसरे से ज्यादा नफरत करते हैं जितनी कम्युनिस्टों से करते हैं, इसलिए पार्टी केरल में जीत नहीं पाएगी।
केरल चुनाव पर भविष्यवाणी करते हुए मणिशंकर अय्यर ने कहा कि केरल में फिर से मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन सरकार बनाएंगे। कांग्रेस केरल के चुनाव में नहीं है। कांग्रेस का जीतना असंभव है। उन्होंने कहा कि ‘मैं चाहता हूं कि कांग्रेस जीते, लेकिन मुझे विश्वास नहीं है क्योंकि कांग्रेस नेता बंटे हुए हैं। वे एक-दूसरे से ज्यादा नफरत करते हैं जितनी कम्युनिस्टों से करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में आपसी नफरत बहुत गहरी है।
पवन खेड़ा पर पर अय्यर ने कहा, ‘वो (पवन खेड़ा) कांग्रेस पार्टी की कठपुतली हैं… वो पार्टी के प्रवक्ता नहीं हैं। पिछले दो साल से वो मुझे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने खेड़ा को पार्टी का आधिकारिक प्रवक्ता नहीं माना। जबकि शशि थरूर को ‘एंटी-पाकिस्तान’ बताते हुए कहा कि वे ‘अगले विदेश मंत्री’ बनना चाहते हैं। अय्यर ने थरूर की महत्वाकांक्षा को पार्टी के लिए समस्या बताया। वहीं जयराम रमेश पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘जयराम रमेश को अपनी नौकरी बचानी है।
अय्यर ने पिनारायी विजयन की तारीफ की
तिरुवनंतपुरम में ‘विजन 2031: डेवलपमेंट एंड डेमोक्रेसी’ सेमिनार में अय्यर ने केरल के मुख्यमंत्री और CPM नेता पिनारायी विजयन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुझे आपके पैर छूने चाहिए, मुख्यमंत्री विजयन, और कांग्रेस द्वारा छोड़े गए बैटन को उठाने की गुजारिश करनी चाहिए. धन्यवाद और केरल समृद्ध हो.’ उन्होंने पंचायती राज में केरल की सफलता को राजीव गांधी के सपने की पूर्ति बताया।
कांग्रेस ने खुद को इन बयानों से अलग किया
वहीं मणिशंकर अय्यर के इस विवादित बोल पर कांग्रेस ने खुद को इन बयानों से अलग किया है। पवन खेड़ा ने X पर कहा, ‘मणिशंकर अय्यर पिछले कुछ सालों से कांग्रेस से कोई संबंध नहीं रखते। वे पूरी तरह व्यक्तिगत क्षमता में बोलते और लिखते हैं। जबकि जयराम रमेश ने अय्यर को लेकर कहा कि कोई संदेह न हो. केरल के लोग UDF को ज्यादा जिम्मेदार और संवेदनशील शासन के लिए वापस लाएंगे। वे जानते हैं कि LDF और बीजेपी सीक्रेट पार्टनर हैं।
विवादों से रहा है पुराना नाता
बता दें कि अय्यर कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री और पंचायती राज मंत्री रह चुके हैं, लेकिन उनकी बेबाक टिप्पणियां अक्सर विवाद पैदा करती हैं। पार्टी ने उन्हें पहले भी निलंबित किया है। अब उनका नया बयान कांग्रेस को शर्मिंदा कर रहा हैं। खासकर केरल चुनाव से पहले जहां पार्टी UDF के तहत सत्ता वापसी की कोशिश कर रही है। अय्यर के हमले पार्टी की आंतरिक एकता पर सवाल उठाते हैं और दिखाते हैं कि बड़े नेता भी आपसी मतभेदों से जूझ रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


