मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) पर दुखों का पहाड़ टुट पड़ा है. 19 मार्च को उनकी मां गरिमा मल्होत्रा का निधन हो गया है. इस खबर की पुष्टि मनीष की टीम ने भी एक आधिकारिक बयान जारी किया है. इसके साथ ही टीम ने अंतिम संस्कार की जानकारी भी शेयर किया है. सेलेब्स लगातार मनीष मल्होत्रा के घर पहुंच रहे हैं.

मनीष मल्होत्रा की टीम ने दी जानकारी

बता दें कि मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) की टीम की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि- ‘एक सुदर जीवन जीने के लिए आभार जताते हुए हम अपनी मां गरिमा मल्होत्रा के 94 वर्ष की उम्र में निधन की सूचना साझा कर रहे हैं. वो अपने पीछे खूबसूरत यादें, पीढ़ियों का प्यार और एक ऐसी विरासत छोड़ गई हैं जो हमें हमेशा मार्गदर्शन देती रहेगी.’

इसके साथ ही मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) की टीम की ओर से अंतिम संस्कार की जानकारी देते हुए बताया गया कि शुक्रवार 20 मार्च को सुबह 10 बजे मुंबई स्थित हिंदू श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.’

मनीष मल्होत्रा को सांत्वना देने पहुंचे सेलेब्स

मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के मां के निधन की खबर सामने आते ही सेलेब्स लगातार फैशन डिजाइनर के घर उन्हें सांत्वना देने पहुंच रहे हैं. अभिनेता अर्जुन कपूर भी इसी क्रम में मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे. वहीं करिश्मा कपूर, उर्मिला मातोंडकर, रवीना टंडन और सोनाली बेंद्रे जैसी 90 के दशक की अभिनेत्रियां दोस्त मनीष मल्होत्रा की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंची हैं. इसके अलावा कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शनाया कपूर और खुशी कपूर सरीखे आजकल के सितारे भी मनीष मल्होत्रा को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे हैं.