मानसा। दिवाली के खुशियों भरे माहौल के बीच एक दुखी करने वाली खबर सामने आई है। मानसा-झुनीर रोड पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें सरकारी स्कूल की दो छात्राओं की रोडवेज बस के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। ये दोनों बच्चियां बाजीगर बस्ती, झुनीर की रहने वाली थीं और अपने पिता के साथ स्कूटी पर स्कूल जा रही थीं।
जानकारी के अनुसार, पीछे से तेज़ी से आ रही रोडवेज़ बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों बच्चियां बस के नीचे आ गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की बड़ी भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बस को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
दोनों बच्चियों की मौत से स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हादसे के जिम्मेदार ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
- यूपी में बदला मौसम का मिजाज, अयोध्या से कानपुर तक बरसेंगे बादल, ऑरेंज अलर्ट जारी
- CG News : आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ की मौत, भेड़-बकरी चराने गया था मृतक
- जयपुर में हथिनी को गुलाबी रंगने पर मचा कोहराम, फोटोशूट के बाद मौत की खबर से भड़के वन्यजीव प्रेमी, PM तक पहुंचा मामला
- जयपुरिया अस्पताल के सख्त तेवर, अब साहबों के पीछे नहीं दौड़ेगी एम्बुलेंस, अधीक्षक ने CMHO को पत्र लिख जताई मजबूरी
- बिहार में कुदरत का डबल अटैक, रोहतास में पारा 40°C के पार, अब आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

