अप्रैल का महीना इस बार व्रत-त्योहारों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है. इस महीने में हनुमान जयंती 2 अप्रैल को. आखातीज का पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा. वैशाख माह को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित पवित्र समय माना जाता है. जिसमें पवित्र नदियों में स्नान के साथ दान का विशेष में महत्व होता है.

हनुमान जयंती, वरुथिनी एकादशी

इसी क्रम में 2 अप्रैल को हनुमान जयंती और चैत्र पूर्णिमा व्रत मनाया जाएगा, वहीं 3 अप्रैल से वैशाख माह की शुरुआत होगी. 5 अप्रैल को विकट संकष्टी चतुर्थी और 9 अप्रैल को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखा जाएगा. 10 अप्रैल को कालाष्टमी और 13 अप्रैल को वरुथिनी एकादशी के साथ वल्लभाचार्य जयंती आएगी.

मासिक शिवरात्रि और प्रदोष

14 अप्रैल को मेष संक्रांति, वैसाखी और सोलर नववर्ष मनाया जाएगा, जबकि 15 अप्रैल को मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत रखा जाएगा. 17 अप्रैल को वैशाख अमावस्या और 18 अप्रैल को चंद्र दर्शन के साथ पराशर ऋषि जयंती होगी.

अक्षय तृतीया, सीता नवमी

महीने के दूसरे भाग में 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती और त्रेता युग दिवस मनाया जाएगा. 23 अप्रैल को गंगा सप्तमी, 24 अप्रैल को बगलामुखी जयंती और 25 अप्रैल को सीता नवमी आएगी. 27 अप्रैल को मोहिनी एकादशी और 30 अप्रैल को नृसिंह जयंती के साथ छिन्नमस्ता जयंती मनाई जाएगी.

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभमुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे शुरू होकर 20 अप्रैल सुबह 07:27 बजे समाप्त होगी. पूजा का शुभ समय 10:49 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक रहेगा, जबकि सोना खरीदने का मुहूर्त सुबह 10:49 बजे से शाम 5:51 बजे तक रहेगा.