अमृतसर। नेपाल में प्रदर्शन के बाद सरकार का तख्ता पलट हो गया है। सभी अलग-अलग जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं, इसी बीच में बड़ी खबर यह मिली है कि नेपाल में पंजाब के 92 श्रद्धालु फंस गए हैं। सभी वहां से सुरक्षित निकलने की कोशिश कर रहे हैं। भारतीय एजेंसियां अपने नागरिकों की लिस्ट तैयार कर रही हैं जो वहां पर फंसे हुए हैं।
अमृतसर से रवाना हुआ था जत्था
बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं का जत्था 3 सितंबर से अमृतसर से रवाना हुआ था। सभी 5 सितंबर को बॉर्डर पार करके जनकपुर धाम पहुंचे। जहां 6 सितंबर को काठमांडू और उसके बाद पोखरा रवाना हुए पर इसी दौरान ही 8 सितंबर को नेपाल में अचानक हिंसा बढ़ गई। हालात बिगड़ने के बाद श्रद्धालुओं ने फैसला लिया कि वह रात के समय में ही सफर करेंगे। क्योंकि सड़कों पर काफी ज्यादा तनाव था और कर्फ्यू भी लगा हुआ था। चारों तरफ ही आगजनी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने 9-10 सितंबर की रात को नेपाल बॉर्डर की तरफ निकले लेकिन अब तक फंसे हुए हैं।

भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा
नेपाल में बढ़ती हिंस को देखते हुए भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने बॉर्डर पर चौकस बढ़ा दी है। आने-जाने वाले लोगों की सख्त जांच की जा रही है और अस्थाई रूप से रोक-टोक भी लगाई हुई है।
- Raipur Police Commissionerate Transfer : पुलिसिंग में कसावट लाने पुलिस कमिश्नर ने 62 पुलिसकर्मियों को लाइन से दी विभिन्न थानों में पोस्टिंग, देखें लिस्ट…
- राजस्थान की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, मोतिहारी के दो मजदूरों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत, परिवार संग होली मनाने का किया था वादा
- RTE में बदलाव को लेकर पैरेंट्स एसोसिएशन ने शिक्षा विभाग पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- गरीब बच्चों से छीना जा रहा अधिकार, 53 हजार से सीधे 19 हजार पर सिमटी सीटें
- सुरक्षाबलों को नक्सल मोर्चे पर मिली बड़ी सफलता: पहाड़ी में छिपाकर रखा गया हथियारों का डंप किया बरामद, बड़ी साजिश नाकाम
- योगी की पाती… CM योगी ने प्रदेशवासियों के नाम लिखी चिट्ठी, कहा- 9.12 लाख करोड़ का बजट नवाचार को समर्पित

