3 March History : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 3 मार्च का दिन भी कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है। राजनीति, खेल, विज्ञान, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी कई ऐतिहासिक घटनाएं आज के दिन दर्ज हैं। आइए जानते हैं 3 मार्च को घटित प्रमुख घटनाओं के बारे में।
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 3 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं
1707: मुगल बादशाह औरंगजेब का निधन हुआ।
1839: उद्योगपति जमशेदजी एन. टाटा का जन्म।
1919: मराठी के प्रसिद्ध लेखक हरि नारायण आप्टे का निधन।
1943: महात्मा गांधी ने 21 दिन से चली अपनी भूख हड़ताल समाप्त करने का फैसला किया।
1965: अमेरिका ने नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया।
1966: बीबीसी ने अगले वर्ष से रंगीन टेलीविजन प्रसारण शुरू करने की योजना की घोषणा की।
1971: चीन ने अपना दूसरा भू-उपग्रह अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया।
1973: वन्यजीव संरक्षण से संबंधित एक अंतरराष्ट्रीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1974: तुर्की एयरलाइंस का जेट विमान डीसी-10, अंकारा से लंदन जाते हुए पेरिस के पास दुर्घटनाग्रस्त; हादसे में विमान में सवार सभी 345 लोगों की मौत।
1983: नई दिल्ली में सातवें गैर-संयुक्त शिखर सम्मेलन का आयोजन।
2005: अमेरिका के रोमांच प्रेमी स्टीव फोसेट ने 67 घंटे तक लगातार बिना रुकावट उड़ान भरकर पृथ्वी का चक्कर पूरा किया; इस दौरान उन्होंने विमान में ईंधन भी नहीं भरा।
2006: श्रीलंका के गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने अपना 100वां टेस्ट मैच खेलते हुए 1000वां अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया; वह यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने।
2008: केंद्र सरकार ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए धन लक्ष्मी योजना की शुरुआत की।
2009: पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंका की टीम की बस पर हथियारबंद हमलावरों ने गोलीबारी की।
2013: संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे के रूप में मनाने की घोषणा की।
2023: पद्म भूषण से सम्मानित राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी सत्यव्रत मुखर्जी का निधन।
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

