इन दिनों कुंभ राशि में ग्रहों की हलचल है। कुंभ राशि में ही सूर्य ग्रहण लगा था। वर्तमान स्थिति में कुंभ राशि में पांच ग्रह विराजमान हैं। साहस, ऊर्जा के कारक मंगल ने भी 23 फरवरी को सुबह 11:33 बजे कुंभ राशि में गोचर शुरू कर दिया है। मंगल जब एक राशि से दूसरी राशि में गोचर शुरू करते हैं तो इसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है।

बता दें कि मंगल के कुंभ राशि में आने से पंचग्रही योग, आदित्य योग समेत कई कल्याणकारी योग बनने वाले हैं, जो 5 राशियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगे। मंगल के गोचर से इन राशियों की होली की खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। करियर में फायदा मिलेगा। ज्योतिष में मंगल साहस, ऊर्जा, महत्वाकांक्षा और व्यक्तित्व के भीतर के योद्धा भाव का प्रतीक माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में मंगल को कूज भी कहा जाता है। मंगल का शनि की राशि में गोचर इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस राशि में मंगल के साथ चार ग्रह पहले से ही विराजमान हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह समय लाभ का होगा। अपनी टीम या साथी कर्मियों के साथ खूब आनंद उठाएंगे। मंगल आपकी राशि का स्वामी भी है। इसलिए यह गोचर आपके लिए महत्वपूर्ण परिणाम देगा। होली की वजह से व्यापार के लिए भी समय बहुत ही फायदेमंद होने वाला है, लेकिन बेहतर स्थिति और अतिरिक्त आय के लिए आपको और मेहनत करनी होगी।

वृषभ राशि

नाम-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। करियर में सफलता के चांस हैं। व्यवसाय में साझेदारी से लाभ मिलेगा। परिजन के साथ धूमधाम से होली का पर्व मनाएंगे। मंगल का गोचर आपको चमकने का अवसर भी देगा। नौकरी-पेशा में पिछले समय की गई मेहनत के कारण आपकी पहचान और मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशि

व्यापारिक पार्टनरशिप में धन लाभ होगा। कर्मचारी अपने पदों में आगे बढ़ेंगे। मंगल के प्रभाव से आपके अंदर साहस और पराक्रम देखने को मिलेगा। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा। निवेश करने से आर्थिक लाभ मिलेगा। त्योहार को लेकर अलग ऊर्जा का संचार होगा।

वृश्चिक राशि

हर तरह के कार्य में सक्रिय नजर आएंगे। काम में आपको आसानी होगी और करियर के हर पहलू में सफलता मिलने की संभावना है। इस दौरान कड़ी मेहनत से लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से भी यह समय आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। लव पार्टनर या जीवनसाथी के साथ व्यक्तिगत संबंध इस समय सकारात्मक रहने वाले हैं।

कुंभ राशि

आपके लग्न भाव में ही मंगल का गोचर है। सामाजिक कार्यों में आपका योगदान बढ़ेगा, जिससे नई पहचान मिलेगी। वाणी में मधुरता भी आएगी। करियर के लिए आप अच्छा करेंगे, जिससे आपको मान-सम्मान भी मिलेगा। लंबित कार्यों को पूरा करने पर ध्यान दें। नया काम शुरू करने से बचें। बेरोजगार लोगों को नौकरी के सुखद समाचार भी मिल सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H