चंडीगढ़। सीएम भगवंत मान ने अधिकारियों को फतेहगढ़ साहिब में 25 से 27 दिसंबर तक शहीदी सभा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध करने के आदेश दिए। मीटिंग में मान ने कहा कि पवित्र धरती पर नतमस्तक होने के लिए 50 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस महान धरती पर साहिचजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह जी ने माता गुजरी जी के साथ बेमिसाल शहादत दी थी।
उन्होंने कहा कि संगत के लिए 200 ई-रिक्शा और 200 शटल बसें तैनात की जानी चाहिए, जो मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करेंगी। सरकार ने सड़कों की मरम्मत के लिए पहले फंड आवंटित किए हैं और तय समय में काम पूरा होना चाहिए। मान ने कहा कि जिले को सेक्टरों में विभाजित किया जाए और हर सेक्टर की निगरानी पुलिस व सिविल प्रशासन अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित की जाए। जिले में 300 मोबाइल शौचालय स्थापित किए जाएं और प्रमुख स्थानों पर एम्बुलेंस व अग्निशमन वाहन तैनात किए जाएं।

उन्होंने कहा कि शहर के सभी कोनों में 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और 20 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए जाएं। पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि वे शहर के आसपास आवश्यक संख्या में पार्किंग स्थल सुनिश्चित किए जाएं।
- CG Crime : महिला की तस्वीरों से छेड़छाड़, वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
- बेगूसराय में भीषण अग्निकांड, तीन घर जलकर राख, 25 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान
- ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा: होर्मुज के पास लड़ाकू विमान A-10 मार गिराने का दावा, ट्रंप बोले-“यह युद्ध है”
- कंस वध मेला में अश्लील डांस: बार बालाओं ने लगाए ठुमके, फूहड़ आयोजन में ड्यूटी कर रहे थाना प्रभारी पर लोगों ने न्यौछावर किए पैसे
- CG News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तेंदुए की 2 खाल के साथ 9 आरोपी गिरफ्तार

