कपूरथला। कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी रोड पर स्थित एक राइस शेलर मिल मे भयानक आग लगने की खबर सामने आई है। उस घटना तब हुई जब धान सुखाने वाले ड्रायर में काम चल रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि ड्रायर के पास रखी करीब 800 धान की बोरियां उसकी चपेट में आ गईं और देखते ही देखते जलकर राख हो गईं।
जानकारी के अनुसार यह घटना सुल्तानपुर रोड पर स्थित प्रकाश चंद करोड़ी मल के शेलर में हुई। सुबह के समय ड्रायर में धान सुखाने के दौरा आग भड़की। आग ने कुछ ही मिनटों में पास में रखी धान की बोरियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए दो फायर टेंडरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

आग को फैलने से रोकने के लिए आसपास के हिस्सों को सुरक्षित किया गया, ताकि शेलर के अन्य भागों और मशीनरी को नुकसान न पहुंचे। इस घटना से लाखों का नुकसान हुआ है।
- CG Teacher Suspend : स्कूल में शराब पीकर आना शिक्षक को पड़ा भारी, DEO ने किया निलंबित
- CG Accident News : खारून नदी पुल पर ऑयल टैंकर पलटा, दुर्ग-रायपुर मार्ग पर लगा जाम
- जीजा ने साले को उतारा मौत के घाट, पिता ने केस करने से किया इनकार, कहा- इकलौता बेटा तो चला गया, अब बेटी का घर उजाड़ना नहीं चाहता
- लोकसभा के विशेषाधिकार समिति का गठन, बृजमोहन अग्रवाल को सदस्य के रूप में किया गया शामिल
- सेठानी घाट पर आस्था की गूंज, महाआरती के बाद हुआ होलिका दहन, फूलों की होली ने जीता मन

