शरद पाठक, पांढुर्णा। शहर में बीती रात को उस समय हड़कंप मच गया जब सिविल लाइन में एक मकान में गैस सिलेंडर से भीषण आग लग गई। घटना शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र सिविल लाइन की बताई जा रही है, जहां अचानक 2 सिलेंडर से गैस रिसाव के बाद आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बड़ा हादसा टल गया
स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पास के घरों को भी खाली करा लिया गया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
सिलेंडर में लीकेज से लगी आग
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण गैस सिलेंडर में लीकेज बताया जा रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

