उमेश यादव, सागर। जिले में पिछले 24 घंटे में देवरी क्षेत्र में सात स्थानों (खेतों) पर आगजनी की घटनाएं सामने आई जिसमें नगर पालिका की फायर ब्रिगेड तीन स्थानों पर आग बुझाने पहुंच सकी। शेष चार स्थानों पर लोगों ने स्थानीय प्रयासों से आग पर काबू पाया। इस आगजनी में 2 हार्वेस्टर मशीन भी जलकर राख हो गई।
कटाई करते समय हार्वेस्टर में आग लग गई
दरअसल ग्राम चिरचिटा में गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने की घटना के बाद नगर पालिका की फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक दो एकड़ से अधिक का रकबा आग में जलकर खाक हो गया था। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाकर आसपास की फसलों को जलने से बचा लिया, जिसमें दो-तीन किसानों का बड़ा नुकसान हुआ है। ग्राम तीतर पानी में गेहूं की फसल की कटाई करते समय हार्वेस्टर में आग लग गई। जब फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक स्थानीय प्रयासों से आग पर काबू पा लिया था। ग्राम मुआर ससना में सुरेंद्र सिंह राजपूत के खेत में गेहूं की कटाई के समय हार्वेस्टर में आग लग गई जिससे हार्वेस्टर पूरी तरह जल गया।
किसानों की लाखों रुपए की फसल नष्ट
ड्रम में भरी गेहूं की फसल भी जलकर खाक हो गई, वहीं खेत में आग भड़क गई, सूचना मिलने पर नगर पालिका के चालक जमील खान बबलू प्रजापति प्रकाश दुबे गुलाब ने पहुंच कर फायर ब्रिगेड से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू किया। इसके अलावा गौरझामर, ईश्वरपुर, देगुवां, रायखेड़ा गांव में आग लगने की घटना प्रकाश में आई है जिसमें गेहूं की फसल आग में जलकर खाक हो गई। आग से किसानों की लाखों रुपए की फसल नष्ट हो गई।
पुलिस कस्टडी में गुंडा बदमाश की मौतः परिजनों ने प्रताड़ना के कारण आत्महत्या का लगाया आरोप,
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

