लखनऊ. नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी वेब सीरीज  ‘घूसखोर पंडित’ (ghooskhor pandit) के टाइटल को लेकर अब विवाद तेज हो गया है. इस मामले में राजनीतिक दलों के की तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इसी बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी सीरीज के टाइटल पर आपत्ति जताई है. उन्होंने इस पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है.

मायावती ने एक्स पर लिखा है कि ‘यह बड़े दुख व चिन्ता की बात है कि पिछले कुछ समय से अकेले यूपी में ही नहीं बल्कि अब तो फिल्मों में भी ’पंडत’ को घूसखोर आदि बताकर पूरे देश में जो इनका अपमान व अनादर किया जा रहा है तथा जिससे समूचे ब्राह्मण समाज में इस समय जबरदस्त रोष व्याप्त है, इसकी हमारी पार्टी भी कड़े शब्दों में निन्दा करती है. ऐसी इस जातिसूचक फिल्म (वेब सीरीज) ’घूसखोर पंडत’ पर केन्द्र सरकार को तुरंत प्रतिबंध लगाना चाहिए, बीएसपी की यह मांग है. साथ ही, इसको लेकर लखनऊ पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करना उचित कदम है.’

इसे भी पढ़ें : ‘गद्दार कौन’? राहुल के संसदीय क्षेत्र में लगे ‘नकली गांधी’ के पोस्टर, योगी के मंत्री ने उठाया सवाल

बता दें कि इस वेब सीरीज में एक्टर मनोज बाजपेयी एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, लेकिन टाइटल ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर ब्राह्मण समाज और कई संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि यह पूरे समुदाय को भ्रष्टाचार से जोड़कर अपमानित करता है और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाता है.