चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को MBA छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लाश द्वारिकापुरी स्थित अंकलवानी गली में स्थित उसके क्लासमेट के रूम में संदिग्ध अवस्था में बरामद हुई। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: MP का दूसरा महाकालेश्वर मंदिर: राजा विक्रमादित्य ने बहन की ससुराल में बसा दी महाकाल की नगरी, कुंड के पानी का नहीं ढूंढ पाएंगे स्रोत
25 वर्षीय एमबीए छात्रा बीते 10 फरवरी से लापता थी। परिजनों के अनुसार वह जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस को अंकल गली स्थित एक किराए के कमरे से युवती का शव मिला।
यह भी पढ़ें: MP में 1 मई से शुरू होगी जनगणना: भोपाल में राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कांफ्रेंस, सीएम डॉ मोहन बोले- इस बार की जनगणना सबसे हटकर होगी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव संदिग्ध अवस्था में मिला, जिससे मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाने की कार्रवाई शुरू की। जांच में सामने आया है कि जिस कमरे से शव बरामद हुआ, वह युवती के क्लासमेट पियूष का है। घटना के बाद से वह फरार है।
यह भी पढ़ें: रेलवे स्प्रिंग कारखाने में आगजनी का मामला: मेंटेनेंस कंपनी की लापरवाही आई सामने, LPG लाइन का कॉक खुला छोड़ने से हुआ था हादसा
पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और अधिकारियों का कहना है कि उसे जल्द हिरासत में लिया जाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


