MBBS Student Digital Arrest for 144 hours: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा (Noida Cyber Fraud) में डिजिटल अरेस्ट कर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। साइबर ठगों (Cyber thugs) ने MBBS छात्रा को 144 घंटे डिजिटल अरेस्ट रखकर लाखों रुपये की ठगी की। साथ ही दो बुजुर्ग महिलाओं को भी साइबर ठगों ने डारकर 6 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट बनाए रखा। ठगों ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर लाखों रुपए की ठगी की। मानसिक दबाव में फंसी पीड़ित महिलाएं किसी से संपर्क नहीं कर पाईं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ठगों ने पहले पीड़ितों से एक लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद उनसे दो लाख रुपये की मांग और की। इस दौरान ठग लगातार फोन पर संपर्क बनाए हुए थे और महिलाओं को किसी से बात न करने की धमकी दे रहे थे।
जानकारी के मुताबिक ठगों ने फोन कॉल के जरिए खुद को सरकारी एजेंसी और पुलिस अधिकारी बताकर महिलाओं को डराया। उन्हें कहा गया कि उनके खिलाफ गंभीर मामला दर्ज है और उन्हें डिजिटल अरेस्ट में रखा गया है। इसके बाद लगातार फोन और वीडियो कॉल के जरिए उन पर नजर रखी गई, जिससे वह पूरी तरह मानसिक दबाव में आ गईं।
इस तरह हुआ मामले का खुलासा
मामले का खुलासा तब हुआ जब सोसायटी में रहने वाले पड़ोसियों ने देखा कि महिलाएं कई दिनों से फ्लैट से बाहर नहीं निकली हैं। इस पर उन्हें शक हुआ और उन्होंने तुरंत सोसायटी की AOA को सूचना दी। AOA टीम सिक्योरिटी स्टाफ के साथ फ्लैट पर पहुंची। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, लेकिन जब दरवाजा खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। महिलाएं बेहद डरी हुई हालत में थीं।
MBBS छात्रा भी ठगों के जाल में फंसी
इस मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एक MBBS छात्रा भी साइबर ठगों के नियंत्रण में थी। बताया जा रहा है कि छात्रा कॉलेज के प्रैक्टिकल के लिए जाती थी, लेकिन उसके हर कदम पर ठग नजर रख रहे थे। यहां तक कि जब छात्रा कॉलेज जाती थी, तब उसकी मां को कार में बैठाकर फोन पर डिजिटल अरेस्ट में रखा जाता था। ठगों ने तीनों को इस कदर डरा दिया था कि वह पूरी तरह उनके निर्देशों पर चल रही थीं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

