इजरायल और ईरान के बीच जंग शुरू हो गई है। थोड़ी देर पहले इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर भीषण बमबारी की है। तेहरान में इस समय तबाही का मंजर नजर आ रहा है। अमेरिका के साथ मिलकर यहूदी देश ने ईरान के राष्ट्रपति भवन, खुफिया एजेंसी और एयरपोर्ट सहित 30 ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला किया है। ईरानी राष्ट्रपति अयातुल्ला अली खामनेई को सुरक्षित ठिकाने पर भेज दिया गया है। ऐसे में भारतीय दूतावास ने दोनों देशों में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

भारतीय दूतावास ने एडवायजरी में क्या कहा?

इजरायल में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें और हर समय चौकन्ने रहें।
इजरायली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड की सुरक्षा गाइडलाइन और निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
सभी भारतीय नागरिकों को तय शेल्टर के पास रहना चाहिए और अपने रहने या काम करने के इलाके में सबसे पास की सुरक्षित जगहों के बारे में पता होना चाहिए।
भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अगली सूचना तक इजरायल के अंदर सभी गैर-जरूरी और गैर-जरूरी यात्राओं से बचें।
लोकल न्यूज, ऑफिशियल अनाउंसमेंट और इमरजेंसी अलर्ट पर रेगुलर नजर रखने रखें।
किसी भी इमरजेंसी में, भारतीय नागरिक 24×7 हेल्पलाइन के जरिए तेल अवीव में भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं:
टेलीफोन: +972-54-7520711; ई-मेल: [email protected]
एम्बेसी संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और जरूरत के हिसाब से अपडेट जारी करती रहेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m