श्री कीरतपुर साहिब : चिलचिलाती गर्मी से पंजाब के लोगों का जीना दुभर हो गया है। यही कारण है कि बीते दिन पंजाब के अन्य जिले में बाजार बंद रखने का फैसला लिया गया। उसी तरह अब कैमिस्ट एसोसिएशन कीरतपुर साहिब की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को संगठन के अध्यक्ष राकेश कुमार सोनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस दौरान सर्व सहमति के साथ हर वर्ष की तरह इस बार भी गर्मियों की छुट्टियों के चलते 3 दिनों के लिए मेडिकल स्टोर बंद रखने का फैसला लिया गया। इस संबंध में राकेश कुमार सोनी ने बताया कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार भी कैमिस्ट एसोसिएशन द्वारा 2 भागों में मेडिकल स्टोर बंद रखने का फैसला लिया गया है। जिसके तहत आगामी 15, 16 एवं 17 जून को कीरतपुर साहिब के आधे मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे।

इससे अलग आधे मेडिकल स्टोर पहले की तरह ही खुलेंगे। इसके बाद दूसरे चरण में 22, 23 एवं 24 जून को बाकी के आधे मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे और आधे मेडिकल स्टोर खुले रखे जाएंगे ताकि लोगों को विभिन्न प्रकार की दवाइयां लेने में किसी प्रकार की असुविधा ना हो।
- अगला बार कोलकाता को बनाएंगे निशाना….पाकिस्तान की भारत को खुली धमकी, रक्षा मंत्री आसिफ बोले- हम उनको घर में घुसकर मारेंगे
- राघव चड्ढा का बड़ा बयान: “पंजाब मुद्दा नहीं, मेरा घर है”, वीडियो जारी कर दिया जवाब
- मातृशक्ति से BJP का मास्टरस्ट्रोक, महिला आरक्षण को लेकर जानें क्या बोले बिहार के मंत्री, विपक्ष की लगाई क्लास
- विजय मेवाड़ा हत्याकांड के मुख्य आरोपी की क्राइम फाइल: दुर्लभ कश्यप और सलमान लाला जैसा गैंगस्टर बनना चाहता था ‘आसिफ बम’, लग्जरी लाइफस्टाइल का है शौकीन
- दिल्ली: यमुना नदी पर नया लोहा पुल तैयार, अब बाढ़ में भी नहीं रुकेगी ट्रेनों की रफ्तार
