Skip to content
  • हिंदी
  • |
  • English
  • |
  • ગુજરાતી
Lalluram

Lalluram

  • होम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • चुनावी कलम
    • पश्चिम बंगाल चुनाव
    • असम चुनाव
    • केरल चुनाव
    • तमिलनाडु चुनाव
  • खेल
  • IPL 2026
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राजस्थान
  • पंजाब
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ओडिशा
  • गुजरात
  • जुर्म
  • कारोबार
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • लाइफ स्टाइल
  • धर्म
  • राशिफल
  • नौकरी
  • WebStories
Home » बिहार

अरवल: चुनाव लड़ने वाले हर उम्मीदवार को खुलवाना होगा नया बैंक खाता, चुनावी खर्च पर आयोग की कड़ी निगरानी, बैंक अधिकारियों को मिला ये निर्देश

Sandeep Kumar
24 Sep 2025, 10:40 AM September 24, 2025
बिहार
अरवल: चुनाव लड़ने वाले हर उम्मीदवार को खुलवाना होगा नया बैंक खाता, चुनावी खर्च पर आयोग की कड़ी निगरानी, बैंक अधिकारियों को मिला ये निर्देश
Share
Share Share Follow

शिव कुमार मिश्रा, अरवल। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कुमार गौरव के निर्देश पर बुधवार को समाहरणालय सभा कक्ष में निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी बैंक अधिकारियों की उपस्थिति रही।

बैठक की अध्यक्षता नोडल पदाधिकारी (निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग) सह वरीय कोषागार पदाधिकारी मोहम्मद जाकिर हुसैन ने की। इस दौरान उन्होंने चुनाव में बैंकर्स की जिम्मेदारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।

हर उम्मीदवारों को खुलवाना होगा नया बैंक खात

उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक उम्मीदवारों को एक नया बैंक खाता खोलना अनिवार्य है। यह खाता एकल या संयुक्त हो सकता है, लेकिन संयुक्त खाता केवल उम्मीदवार और निर्वाचन अभिकर्ता (प्रस्तावक) के नाम पर ही खोला जाएगा। खाता अधिसूचना जारी होने से लेकर नामांकन दाखिल करने के एक दिन पहले तक खोला जा सकता है। चुनाव संबंधी सभी व्यय इसी खाते से किए जाएंगे।

10 लाख से अधिक जमाव निकासी पर देनी होगी सूचना

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि, बैंक प्राथमिकता के आधार पर उम्मीदवारों को चेकबुक उपलब्ध कराएं। साथ ही असामान्य या संदिग्ध निकासी व जमा की जानकारी कोषांग को अनिवार्य रूप से दी जाए। 10 लाख रुपये या उससे अधिक की जमा और निकासी की सूचना आयकर विभाग और निर्वाचन कोषांग दोनों को दी जाए। स्वच्छ व वास्तविक खाते से धन प्रेषण के लिए पोर्टल पर जाकर क्यूआर कोड जेनरेट करना अनिवार्य होगा, ताकि धन अंतरण की पारदर्शिता बनी रहे और एफएसटी/एसएसटी की कार्यवाही में बाधा न आए।

बैठक में मौजूद थे बैंक अधिकारी

इसके अलावा प्रत्येक चेकपोस्ट पर बैंकों द्वारा बैरिकेड की व्यवस्था में सहयोग करने का अनुरोध किया गया। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए यदि स्वीप या निर्वाचन कोषांग की ओर से बैनर-पोस्टर उपलब्ध कराए जाएं, तो उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर लगाने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में जिले के सभी बैंक अधिकारियों के साथ अन्य संबंधित पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- पटना में ‘अतिपिछड़ा न्याय संकल्प’ का आगाज करेंगे राहुल गांधी, तेजस्वी संग सीट शेयरिंग पर हो सकती है फाइनल डील

  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
  • खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
  • मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए किल्क करें
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp

ताजा खबरें

शादी. कॉम से शुरू हुआ रिश्ता पहुंचा महिला आयोग, दहेज के लिए प्रताड़ना और रोहिणी आचार्य जैसा हश्र करने की धमकी
बिहार

शादी. कॉम से शुरू हुआ रिश्ता पहुंचा महिला आयोग, दहेज के लिए प्रताड़ना और रोहिणी आचार्य जैसा हश्र करने की धमकी

Today | 8 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
राजा रवि वर्मा की पेंटिग ‘यशोदा और कृष्ण’ रिकॉर्ड तोड़ 167 करोड़ रुपए में बिकी, खरीदार ने बताया इसे ‘राष्ट्रीय धरोहर’
ट्रेंडिंग

राजा रवि वर्मा की पेंटिग ‘यशोदा और कृष्ण’ रिकॉर्ड तोड़ 167 करोड़ रुपए में बिकी, खरीदार ने बताया इसे ‘राष्ट्रीय धरोहर’

Today | 9 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
रीवा में किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी: आरोपी हरदा से गिरफ्तार, पुलिस संगठित गिरोह का शक  
मध्यप्रदेश

रीवा में किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी: आरोपी हरदा से गिरफ्तार, पुलिस संगठित गिरोह का शक  

Today | 13 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
GST Collection: सरकार ने मार्च में ₹2 लाख करोड़ जीएसटी वसूला; वित्त वर्ष 2025-26 में ₹22 लाख करोड़ कलेक्शन हुआ
कारोबार

GST Collection: सरकार ने मार्च में ₹2 लाख करोड़ जीएसटी वसूला; वित्त वर्ष 2025-26 में ₹22 लाख करोड़ कलेक्शन हुआ

Today | 13 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की दो टूक, कहा- होर्मुज का भविष्य हम और ओमान तय करेंगे, भारतीय दोस्त सुरक्षित, चिंता न करें
ट्रेंडिंग

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की दो टूक, कहा- होर्मुज का भविष्य हम और ओमान तय करेंगे, भारतीय दोस्त सुरक्षित, चिंता न करें

Today | 16 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
ISBM University ITSA Hospitals new bharat sweet

Popular Category

दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान पंजाब मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़

Network

Hindi English Gujarati
Footer Logo
follow us
Google Play Store App Store
  • Contact us
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy & Cookies Notice
Copyright © 2024.All rights reserved